मनोरंजन

कीर्ति ने मस्टर्ड कलर की साड़ी में अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की, पारंपरिक परिधान को दिया माॅडर्न टच

Shiddhant Shriwas
23 Oct 2021 12:56 PM GMT
कीर्ति ने मस्टर्ड कलर की साड़ी में अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की, पारंपरिक परिधान को दिया माॅडर्न टच
x
दक्षिण भारतीय फिल्मों की जानी मानी अभिनेत्रि कीर्ति सुरेश साधारण से कपड़ो में भी भारतीय सुंदरता को बेहद खुबसूरती से प्रदर्शित करती हैं।

दक्षिण भारतीय फिल्मों की जानी मानी अभिनेत्रि कीर्ति सुरेश साधारण से कपड़ो में भी भारतीय सुंदरता को बेहद खुबसूरती से प्रदर्शित करती हैं। वहीं उनका पारंपरिक एथिनिक लुक लड़कियों के लिए किसी प्रेरणा से कम नहीं। त्योहारों के सीजन में कीर्ति सुरेश का स्टाइल साधारण लड़कियों को भी खास लुक देगा। कीर्ति सुरेश का साड़ियों के प्रति प्रेम जगजाहिर है। वह जिस तरह से साड़ी को कैरी करती हैं, वह अपने आप में ही कला है। इसी कड़ी में कीर्ति सुरेश की कुछ नई तस्वीरें सामने आई हैं। तस्वीरों में कीर्ति सुरेश साड़ी लुक में नजर आ रही हैं। उनका ये लुक फेस्टिवल सीजन के लिए परफेक्ट है। सबसे ख़ास बात है कि कीर्ति सुरेश ने इस तरह से साड़ी को कैरी किया है वो उन्होंने पारम्परिक लुक देने के मॉडर्न टच भी दे रहा है। आप भी कीर्ति सुरेश के साड़ी लुक को आजमा कर इस दिवाली पारंपरिक और माॅडर्न दिख सकती हैं। अगली स्लाइड्स में देखिए कीर्ति सुरेश का पीली साड़ी में लुक।

कीर्ति ने मस्टर्ड कलर की साड़ी में अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। इसमें कीर्ति का पारंपरिक ब्रोकेड लुक चार्ट में सबसे ऊपर है। अपने स्टाइल को मॉडर्न टच देने के लिए कीर्ति सुरेश ने सिल्क की मैचिंग लॉन्ग जैकेट पहनी हुई है।

पीले रंग की पारंपरिक कसावु साड़ी में सिल्वर बॉर्डर दिया गया है। वहीं साड़ी सिल्वर प्रिंट के डिजाइन से सजी है। कीर्ति ने पीले रंग का स्ट्रैपी ब्लाउज कैरी कर रखा है। इस साड़ी में कीर्ति का लुक जितना पारंपरिर है, उतना ही माॅडर्न भी लग रहा है।

कीर्ति के लुक की सबसे खास बात है कि उन्होंने साड़ी के साथ मैचिंग ओवर कोट पहन रहा था। उनका ये स्टाइल उन्हें ट्रेंडी और ग्लैमरस बना रहा है। लॉन्ग कोट में फुल फ्रिल स्लीव्स और बेल्ट को एड किया गया है।

कीर्ति सुरेश ने बालों में बन बना रखा है। गोल्डन कड़े, नेकलेस और झुमकियां पहनी हुई हैं। वहीं सिंपल व एलिगेंट मेकअप से लुक को पूरा किया है।

Next Story