मनोरंजन

शिल्पा शेट्टी को बादाम की गिनती करते देख हैरान रह गईं किरण खेर, बोलीं- तुम इतनी कंजूस हो, देखिए वीडियो

jantaserishta.com
9 Jan 2022 12:46 PM IST
शिल्पा शेट्टी को बादाम की गिनती करते देख हैरान रह गईं किरण खेर, बोलीं- तुम इतनी कंजूस हो, देखिए वीडियो
x

नई दिल्ली: टीवी शो India's Got Talent का आगाज जल्द ही होने वाला है. शो के मेकर्स इसकी झलकियां लगातार फैंस को दे रहे हैं. इन झलकियों से पता चल रहा है कि आने वाले सीजन में कमाल का टैलेंट तो देखने मिलेगा ही, साथ ही जजों की मस्ती भी दर्शकों को खूब हंसाने वाली है. अब India's Got Talent के मंच से एक और मजेदार वीडियो सामने आया है.

इस बार India's Got Talent को किरण खेर के साथ शिल्पा शेट्टी, रैपर बादशाह और लिरिसिस्ट मनोज मुंतशिर जज करने वाले हैं. सभी को अक्सर बैकस्टेज मस्ती करते देखा जाता है. अभी तक कई मजेदार वीडियो सामने आ चुके हैं, जिनमें कोई ना कोई जज दूसरे से मजे लेता नजर आया है. लेकिन अब मामला अलग हो गया है क्योंकि किरण खेर ने शिल्पा शेट्टी को कंजूस बता दिया है.
शो का नया प्रोमो सामने आया है, जिसे देखकर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे. इस प्रोमो में बादशाह, शिल्पा से कहते हैं- 'शिल्पा मैम आज मेरी डाइट क्या है?' इसपर शिल्पा मुंह बनाती हैं और कहती हैं- 'देखो मैं छह बादाम लाई हूं. पिछली बार मैं आठ बादाम लाई थी, मुझे खाने को एक मिला.' शिल्पा की बात पर झट से किरण खेर ने कहा- 'तुम इतनी कंजूस हो. यहां इतने लोग बैठे हैं और तुम छह-आठ बादाम ला रही हो.'
किरण की बात सुनकर मनोज मुंतशिर हंसने लगते हैं. किरण की बात सुनकर शिल्पा अपना डब्बा आगे बढ़ा देती हैं और कहती हैं- 'ये लो, खाओ, बांट लो.' डब्बे में बादाम पानी में भीगे नजर आते हैं. इसको देखकर किरण पूछती हैं- 'ये पानी में क्यों तैर रहे हैं बेचारे?' शिल्पा बताती हैं कि 'ये भीगे हुए बादाम हैं किरण जी.' किरण जवाब देती हैं- 'उसका पानी घर पर फेंक के लाना चाहिए.'
शिल्पा शेट्टी और किरण खेर अक्सर India's Got Talent के मंच पर मस्ती करते रहते हैं. किरण सभी जजों को अपने अंदाज में फटकार लगाती रहती हैं. इसके वीडियो सोशल मीडिया पर काफी छाए रहते हैं. इससे पहले किरण ने बादशाह को उनकी लैम्बोर्गिनी कार के लिए कहा था कि कैसे वह हीरो बनकर आए थे, लेकिन उनके ड्राइवर से गाड़ी की चाबी नहीं लग रही थी. इसकी वजह से रोड पर 15 गाड़ियां लाइन लगाकर खड़ी रह गई थीं.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story