मनोरंजन

बेटे सिकंदर के video में दिखीं कैंसर का इलाज करवा रहीं Kirron Kher

Tara Tandi
3 Jun 2021 9:37 AM GMT
बेटे सिकंदर के video में दिखीं कैंसर का इलाज करवा रहीं Kirron Kher
x
ऐक्टर- पॉलिटिशियन किरण खेर कैंसर का इलाज करवा रही हैं।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। ऐक्टर- पॉलिटिशियन किरण खेर कैंसर का इलाज करवा रही हैं। उनके बेटे सिकंदर खेर ने एक वीडियो में अपनी मां की झलक दिखाई। सिकंदर के इंस्टाग्राम लाइव में अनुपम खेर भी नजर आए। सिकंदर ने मां का हेल्थ अपडेट दिया वहीं किरण ने भी अपने फैन्स को प्यार दिया। इस वीडियो में सिकंदर, किरण और अनुपम के बीच प्यारी बातचीत भी दिखाई दी है।

किरण बोलीं- शादी कर लो 41 के हो जाओगे
वीडियो के साथ सिकंदर ने कैप्शन दिया है, खेरसाब और किरण मैम। यह छोटा और स्वीट है...मेरे परिवार की तरफ से हैलो और बीच-बीच में मेरी तरफ से भी थोड़ा मिर्च-मसाला। वीडियो की शुरुआत में सिकंदर को कहते सुना जा सकता है, लोग पूछते रहते हैं, शादी कर लो। तुम बहुत हैंडसम हो। किरण की आवाज सुनाई देती है जिसमें वह सिकंदर को शादी करने के लिए बोलती हैं और कहती हैं कि कुछ महीनों में वह 41 के हो जाएंगे।

पहले दिखाई दिए किरण के पैर
इसके बाद वह बोलते हैं, मैं पेरेंट्स के साथ बैठा हूं और आप मिसेज खेर के पैरों की प्यारी झलक देख सकते हैं। इसके बाद वह किरण खेर के पैर दिखाते हैं। किरण अपनी चहती आवाज में हैलो बोलती हैं और पैर हिलाकर हैलो करती हैं।
किरण ने फैन्स को कहा शुक्रिया
सिकंदर अनुपम खेर से भी हाय-हैलो करवाते हैं। अनुपम सूप पी रहे होते हैं और सिकंदर से बोलते हैं कि सूप में कैमरा मत दिखा देना। सिकंदर वीडियो बंद करने जा रहे होते हैं तब तक किरण उनसे वीडियो में अपना चेहरा दिखाने के लिए कहती हैं। किरण फैन्स को प्यार और विशेज के लिए थैंक यू बोलती हैं। वहीं सिकंदर बताते हैं कि किरण की तबीयत बेहतर है।


Next Story