मनोरंजन

एक्टर अनुपम खेर की पत्नी किरण खेर अस्पताल में भर्ती

Bharti sahu
12 Nov 2020 10:29 AM GMT
एक्टर अनुपम खेर की पत्नी किरण खेर अस्पताल में भर्ती
x
बाॅलीवुड एक्टर अनुपम खेर की एक्ट्रेस पत्नी और चंडीगढ़ से भाजपा सांसद किरण खेर अपने घर पर फिसलने के कारण घायल हो गई।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क | बाॅलीवुड एक्टर अनुपम खेर की एक्ट्रेस पत्नी और चंडीगढ़ से भाजपा सांसद किरण खेर अपने घर पर फिसलने के कारण घायल हो गई। किरण खेर के हाथ में फ्रैक्चर हो गया है। इलाज के लिए उन्हें जीएमसीएच-32 में भर्ती किया गया है, जहां उनकी सर्जरी चल रही है।

बुधवार देर रात करीब 11 बजे ड से उठते वक्त वह गिर गईं, जिससे उन्हें फ्रैक्चर हो गया। इसके बाद डॉक्टर को घर बुलाया गया लेकिन स्थिति ज्यादा गंभीर होने के चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया, जिसके बाद अब उनके हाथ की सर्जरी की जा रही है।बता दें कि दो साल पहले लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन को रिसीव करने जब सांसद किरण खेर चंडीगढ़ एयरपोर्ट पहुंचीं थी तब उनका पांव फिसल गया और वह दाएं कंधे के बल जमीन पर गिर गईं थी। इस कारण उनके कंधे में माइनर फ्रैक्चर हो गया था। इसके बाद उन्हें सेक्टर-32 के गवर्नमेंट मेडिकल कालेज एवं अस्पताल ले जाया गया था और उनके कंधे को सपोर्ट लगाई गई थी।

इसके अलावा 3 साल पहले सनातन धर्म मंदिर में सोलर पावर प्लांट का उद्घाटन के दौरान भी एक्ट्रेस का कालीन में पैर फंसकर मुड़ गया था और उनके पैर में हेयर लाइन फ्रैक्चर आया था।

Next Story