मनोरंजन

कोरोना काल में मदद के लिए आगे आईं किरण खेर, वेंटिलेटर खरीदने के लिए दिए 1 करोड़ रुपये

Triveni
28 April 2021 3:53 AM GMT
कोरोना काल में मदद के लिए आगे आईं किरण खेर, वेंटिलेटर खरीदने के लिए दिए 1 करोड़ रुपये
x
चंडीगढ़ की सांसद और बॉलीवुड एक्ट्रेस किरण खेर (Kirron Kher) इन दिनों अपनी कैंसर की बिमारी से झूज रही हैं

जनता से रिश्ता वेबडेस्क| चंडीगढ़ की सांसद और बॉलीवुड एक्ट्रेस किरण खेर (Kirron Kher) इन दिनों अपनी कैंसर की बिमारी से झूज रही हैं लेकिन इस कोरोना काल में भी देश और अपने राज्य के लिए खड़ी हुई है। दरअसल, एक्ट्रेस ने कोरोना वायरस की कमी में वेंटिलेटर की तत्काल खरीद के लिए चंडीगढ़ को एक करोड़ का दान दिया है।

एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी है और उन्होंने लिखा है- मेरे दिल में आशा और प्रार्थना के साथ, मैं एक करोड़ दान कर रही हूं। COVID-19 रोगियों के लिए वेंटिलेटर की तत्काल खरीद की दिशा में PGI चंडीगढ़ को 1 करोड़। मैं ठोस रूप से साथ खड़ी हूं।
आपको बता दें किरण खेर (KIRAN KHER) इन दिनों ब्लड कैंसर (Blood Cancer) से जंग लड़ रही हैं। उन्हें मल्टिपल मिलोमा नाम का कैंसर है, जिसका इलाज बड़े-बड़े डॉक्टर्स की देख-रेख में चल रहा है। किरण खेर के कैंसर पीड़ित होने की बात 31 मार्च को पंजाब भाजपा अध्यक्ष अरुण सूद ने कही थी। किरण खेर लंबे समय से अपने संसदीय क्षेत्र चंडीगढ़ नही जा रही थी उनकी गैरमौजूदगी पर कांग्रेस के सवालों का जवाब देते हुए उन्होंने इस बात का खुलासा किया। किरण खेर मुंबई में अपना इलाज करवा रही थी जिसके चलते वो अब चंडीगढ़ नहीं जा पा रही हैं। एक साल के इलाज के बाद उनकी हालत ठीक है। अनुपम खेर इन दिनों अपनी पत्नी के साथ हैं और उनकी देखभाल कर रहे हैं और इस वजह से उन्होंने एक बड़े प्रोजेक्ट को भी छोड़ दिया है।


Next Story