मनोरंजन

किंग खान के बोल- जो मेरे पास है वो अमिताभ बच्चन के पास नहीं, पढ़े पूरा किस्सा

jantaserishta.com
24 Jun 2021 12:41 PM IST
किंग खान के बोल- जो मेरे पास है वो अमिताभ बच्चन के पास नहीं, पढ़े पूरा किस्सा
x

बॉलीवुड के सभी एक्टर्स में शाहरुख खान अपनी हाजिर जवाबी के लिए पहचाने जाते हैं. जब शाहरुख पहली बार कॉफी विथ करण के पहले सीजन में नजर आए थे, तो वहां भी उनका मजाकिया अंदाज लोगों को खूब भाया था. किंग खान अमिताभ बच्चन संग उस वक्त शो में पहुंचे थे, जब वे अपनी फिल्म मैं हू न के प्रमोशन में व्यस्त थे. वहीं बिग बी की भी फिल्म ब्लैक रिलीज होने के कगार पर थी.

रैपिड फायर के दौरान दोनों ही बेबाक नजर आए. सारे स्कैंडलभरे सवालों पर भी इन दोनों स्टार्स का कॉन्फिडेंस कहीं से भी डगमगाता नहीं दिखा. जब करण जौहर ने अमिताभ बच्चन से सवाल किया कि एक ऐसी चीज का नाम बताएं, जो शाहरुख के पास नहीं है. इस पर झट से महानायक बोले मेरी हाईट.. उसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि शाहरुख की हाजिर जवाबी जो है, वो उनके पास नहीं है.
वहीं शाहरुख की बारी आने पर उन्होंने अपने अंदाज में ही इसका जवाब दिया. जब शाहरुख से भी यह सवाल पूछा गया, तो शाहरुख ने मस्तीभरे अंदाज में जवाब देते हुए कहते हैं, लंबी वाइफ. हालांकि अपने जवाब के बाद उसे तुरंत कंट्रोल करते हुए किंग खान कहते हैं, यही सोच पाया.. इस दौरान शाहरुख ने यह भी खुलासा किया था कि कौन बनेगा करोड़पति शो की ख्वाहिश वे भी किया करते थे.
बिग बी ने एक्ट्रेस जया बच्चन से शादी की थी, वहीं शाहरुख ने अपनी स्कूल की दोस्त गौरी संग शादी की थी. जया की हाइट जहां 5'2 है, तो वहीं बिग बी 6 इंच के हैं. कौन बनेगा करोड़पति के दौरान बिग बी ने अपनी और जया की हाइट डिफरेंस को लेकर मजाक बना चुके हैं. एक प्रतिभागी से बिग बी ने कहा, उन्हें जल्द ही अपनी हाइट की लड़की देख शादी कर लेनी चाहिए. आगे वे कहते हैं, कि मुझे इस मामले में ज्यादा एडवाइज देना नहीं चाहिए, नहीं तो घर पर उनका बेलन से सामना हो सकता है.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story