किंग खान का घर मन्नत: शाहरुख ने महज 13 करोड़ में खरीदा था ये बंगला, आज 200 करोड़ है कीमत, देखें अंदर का नजारा

यूं तो मुंबई में ऐसी बहुत सी चीजें हैं जो देखने लायक है और लोगों को अपनी ओर खींचती भी है. लेकिन मुंबई आने वाला शख्स तीन चीजें देखना नहीं भूलता मुकेश अंबानी का घर एंटीलिया, अमिताभ बच्चन का बंगला और शाहरुख खान(Shahrukh Khan) का होम स्वीट होम मन्नत(Mannat).
इस घर को शाहरुख की पत्नी जो की खुद एक आर्किटेक्ट डिज़ाइनर है. उन्होंने कैफ़ फ़कीह के साथ मिलकर अपना घर डिजाइन किया है. और इसे लग्जरी रुप दिया है. गौरी ने अपने घर को सजाने के लिए देश-विदेश की चीजों का इस्तेमाल किया है. शाहरुख के घर मन्नत की कीमत करीब 200 करोड़ रूपए है. उनके फैन्स उनकी और घर की एक झलक देखने के लिए घंटो घर के बाहर खड़े रहते हैं. घर की दीवारों पर गौरी ने बहुत ही खास तरीके की कलाकारी करवाई है,जो देखने में बहुत खूबसूरत है. शाहरुख के घर में एक सिनेमा हॉल भी जहां वो जब चाहे मूवी देख सकते हैं. गौरी ने घर में शाहरुख के कई फिल्मों के किरदार को दीवारों पर संजोया है.जो घर की खूबसूरती और बढ़ा देते हैं. गौरी की मानें तो उन्हें इस घर को सजाने में चार साल लगे.और बड़ें ही प्यार से उन्होंने इस घर की सभी चीजें इक्ट्ठा की ताकि ये एकदम परफेक्ट लगे. ये बंगला 13.32 करोड़ रुपए में खरीदा था.जिसे नो जन्नत का देना चाहते थे,लेकिन बाद में इसका नाम मन्नत रखा गया.इस बंग्ले में कई पुरानी फिल्मों की शूटिंग की गई है. गौरी एक बहुत अच्छी डिजाइनर है. उन्होंने अभी तक कई घरों को डिजाइन किया है.शाहिद और मीरा का घर भी गौरी ने ही डिजाइन किया है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





