मनोरंजन
15 करोड़ में तैयार हुआ 'जवान' का गाना 'जिंदा बंदा', 1000 लड़कियों के साथ डांस करेंगे शाहरुख खान
jantaserishta.com
26 July 2023 3:36 PM IST

x
सॉन्ग 'जिंदा बंदा' के रिलीज होने का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
नई दिल्ली: सुपरस्टार शाहरुख खान स्टारर फिल्म 'जवान' के पहले सॉन्ग 'जिंदा बंदा' के रिलीज होने का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस सॉन्ग की लॉन्चिंग करीब है। इस गाने को लेकर इंटरनेट पर अटकलें भी शुरू हो गई हैं कि ये कितना ग्रैंड होगा।
गाने में शाहरुख हजारों लड़कियों के साथ डांस करते हुए दिखाई देंगे। इसे गाने को अनिरुद्ध रविचंदर ने कंपोज किया है और कोरियोग्राफ शोबी ने किया है। अनिरुद्ध रविचंदर ने 2012 में तमिल फिल्म '3' से अपने म्यूजिक की शुरुआत की और सुपरहिट गाना 'व्हाई दिस कोलावेरी डी' बनाया। अपने एक दशक लंबे करियर के दौरान, उन्होंने हिंदी और तेलुगु के अलावा, अलग-अलग भाषाओं, मुख्य रूप से तमिल में, 90 से ज्यादा फिल्मों के लिए ऑरिजनल स्कोर और गानों को कंपोज्ड और प्रोड्यूस किया है।
उन्हें हाल के समय की कुछ सबसे बड़ी हिट फिल्मों में उनके म्यूजिक कंट्रीब्यूशन के लिए जाना जाता है, जैसे 'वाथी कमिंग', 'अरेबिक कुथु', 'विक्रम' का रिकॉर्ड-ब्रेकिंग एल्बम और रजनीकांत स्टारर अपकमिंग फिल्म 'जेलर' का हालिया गाना 'कावाला'।
सूत्रों के अनुसार, "यह ट्रैक एक विशाल उत्सव की तरह होने का वादा करता है, जिसे चेन्नई में बड़े पैमाने पर पांच दिनों में शूट किया गया है, जिसमें चेन्नई, हैदराबाद, बैंगलोर, मदुरै, मुंबई और अन्य भारतीय शहरों के 1000 से अधिक नर्तक शामिल होंगे।" सूत्र ने कहा, ''15 करोड़ रुपये से ज्यादा के बजट से तैयार गाने 'जिंदा बंदा' में शाहरुख खान को हजारों लड़कियों के साथ डांस करते हुए देखा जाएगा। अनिरुद्ध द्वारा कंपोज और शोबी द्वारा कोरियोग्राफ किए गए डांस मूव्स के साथ, यह ट्रैक पूरे देश को झूमने के लिए मजबूर कर देगा।'' फिल्म की कास्टिंग में इंडस्ट्री के कुछ बड़े नाम शामिल हैं, जिसमें शाहरुख खान से लेकर नयनतारा और विजय सेतुपति लीड रोल में हैं, और दीपिका पादुकोण स्पेशल अपीयरेंस में हैं। साथ ही सान्या मल्होत्रा, प्रियामणि, गिरिजा ओक, संजीता भट्टाचार्य, लेहर खान, आलिया कुरेशी, रिद्धि डोगरा, सुनील ग्रोवर और मुकेश छाबड़ा भी अहम किरदार में नजर आएंगे।
'जवान' का निर्देशन एटली ने किया है। यह फिल्म रेड चिलीज एंटरटेनमेंट की प्रस्तुति है, जो गौरी खान द्वारा निर्मित और गौरव वर्मा द्वारा सह-निर्मित है। 'जवान' 7 सितंबर को हिंदी, तमिल और तेलुगु भाषाओं में सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
Tagsशाहरुख खानशाहरुख खान फिल्मफिल्म जवानजवान गानाजिंदा बंदाshahrukh khanshah rukh khan moviejawan moviejawan songzinda banda
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





