मनोरंजन

बॉलीवुड के किंग खान करीब चार साल बाद फिल्मी दुनिया में कदम रखने जा रहे हैं।

Kajal Dubey
8 Dec 2022 1:17 PM IST
बॉलीवुड के किंग खान करीब चार साल बाद फिल्मी दुनिया में कदम रखने जा रहे हैं।
x

बॉलीवुड के किंग खान लगभग चार साल बाद अपनी फिल्म पठान से वापसी कर रहे हैं। उनकी ये फिल्म अगले साल गणतंत्र दिवस के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी। अब मेकर्स ने अपनी इस मोस्ट अवेटेड फिल्म पठान का नया पोस्टर रिलीज किया हैं, जिसमें शाह रुख खान अपने चाहने वालों को सीट बैल्ट बाधने की बात बोल रहे हैं।

पठान के इस नए पोस्टर को यशराज फिल्म्स ने मंगलवार को अपने सिनेमा क्षेत्र में पचास साल पूरे होने के जश्न के रूप में साझा किया है। पोस्टर में देखा जा सकता है कि शाह रुख खान के लुक को काफी क्लोज दिखाया गया है। पोस्टर में उनके लंबे-लंबे बाल और छोटी-छोटी दाढ़ी लुक को बेहद आकर्षित बना रही है।

Next Story