मनोरंजन

बहामास में मनाया Kim Sharma ने अपना 42वां बर्थडे, ब्वॉयफ्रेंड लिएंडर पेस ने किया ये कमेंट

Rounak Dey
23 Jan 2022 12:43 PM IST
बहामास में मनाया Kim Sharma ने अपना 42वां बर्थडे, ब्वॉयफ्रेंड लिएंडर पेस ने किया ये कमेंट
x
सुनील शेट्टी ने उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं।

एक्ट्रेस किम शर्मा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर काफी चर्चा में रहती हैं। वो अक्सर सोसल मीडिया पर अपने ब्वॉयफ्रेंड़ और पूर्व भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी लिएंटर पेस के साथ तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। वहीं बीते शुक्रवार को 42 साल की हो गई है। अभिनेत्री अपने बर्थडे का जश्न मनाने के लिए अपने ब्वॉयफ्रेंड और पूर्व भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी लिएंडर पेस के साथ बहामास गईं थी।

अब रविवार को उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अपने बर्थडे वाले दिन की तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वो समदर किनारे बैठ कर विक्ट्री का साइन दिखाते हुए चिल करती दिख रही हैं। इस तस्वीरों में किम शर्मा प्रिटेंड बिकिनी में पोज देती दिख रही हैं। इन तस्वीरों को इंस्टाग्राम पर शेयर कर अपने प्रेमी लिएंटर पेस को टैग करते हुए कैप्शन लिखा, साल 2022 के लिए मूड। स्वर्ग में मेरे सबसे अच्छे व्यक्ति के साथ सबसे अच्चा दिन। ये साल अब तक का सबसे अच्छा हो सकता है। मुझे जन्मदिन बहुत-बहुत शुभकामनाएं।
सुनील शेट्टी ने दी शुभकामनाएं


वहीं किम की इन दिनों को सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है। साथ ही तस्वीरों पर लिएंडर पेस ने कमेंट कर अभिनेत्री को क्वींन कहा है। वहीं अभिनेता डिनो मॉरियो और सुनील शेट्टी ने उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं।


Next Story