मनोरंजन
किम कार्दशियां ने शराब सेवन का लेकर किया खुलासा, फैंस हैरान
jantaserishta.com
31 Dec 2022 12:43 PM IST

x
लॉस एंजेलिस (आईएएनएस)| रियलिटी टीवी स्टार किम कार्दशियां ने खुलासा किया कि वह अब कॉफी और शराब दोनों का सेवन करती हैं। किम ने 27 दिसंबर को द गोप पोडकास्ट के एपिसोड में खुलासा करते हुए कहा, मैंने अब थोड़ा बहुत पीना शुरू कर दिया है, कॉफी और शराब। मुझे ऐसा लगता है कि मुझे खुद को थोड़ी छूट दे देनी चाहिए।
ईऑनलाइन डॉट कॉम की रिपोर्ट के मुताबिक किम ने इन्हें पीना क्यों शुरू किया, इस पर उन्होंने कहा कि वह हमेशा काम के मूड में रहने की अपनी आदत में बदलाव लाना चाहती हैं।
उन्होंने कहा, मुझे बस ऐसा लगता है कि मैं बहुत काम करती हूं। एसकेकेएन के लिए प्रोडक्ट मीटिंग और चीजों की टेस्टिंग और पैकेजिंग मीटिंग, यह सब कुछ हर दिन एक जैसा है।
किम ने कहा, मेरा वर्जन अपने दोस्तों के साथ कुछ समय बिताने और ड्रिंक करने और थोड़ी देर बाद बाहर रहने का रहा है, मैंने शायद पहले ऐसा कभी नहीं किया था।
एपिसोड के दौरान किम ने कहा कि उन्हें टकीला पसंद है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





