मनोरंजन

किम और लिएंडर पेस मुंबई के अस्पताल में हुए स्पॉट, लोगों ने कहा- 'भाव भी नहीं दे...'

Neha Dani
7 Aug 2021 6:29 AM GMT
किम और लिएंडर पेस मुंबई के अस्पताल में हुए स्पॉट, लोगों ने कहा- भाव भी नहीं दे...
x
इस बात को लेकर फैंस काफी नाराज दिख रहे हैं। एक ने कमेंट करते हुए लिखा, 'भाव भी नहीं दे रही हैं बुलाने पर इतना घमंड।'

बॉलीवुड सुपरहिट फिल्म 'मोहब्बतें' फेम एक्ट्रेस किम शर्मा इन दिनों दिग्गज टेनिस प्लेयर लिएंडर पेस संग अफेयर की खबरों को लेकर काफी चर्चा में हैं। दोनों की एक साथ की कई तस्वीरें और वीडियो लगातार सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। वहीं बीते दिनों किम और लिएंडर पेस को गोवा में एक साथ स्पॉट किया गया था। इसके बाद हाल ही में मुंबई में दोनों साथ नज़र आए। वहीं अब दोनों का एक और वीडियो सामने आया है जिसे देखकर उनके फैंस परेशान हो सकते हैं। किम और लिएंडर पेस एक साथ मुंबई के अस्पताल में स्पॉट किए गए हैं। इस वीडियो के सामने आने के बाद फैंस तरह तरह के कयास लगा रहे हैं। यहां देखें वीडियो...




​टेनिस प्लेयर लिएंडर पेस और किम शर्मा का अस्पताल में स्पॉट होने वाला वीडियो बॉलीवुड के फेमस पैपराजी विरल ​भयानी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि लिएंडर और किम मुंबई के लीलावती अस्पताल में जाते हुए स्पॉट की गईं है। दरअसल, किम अपनी मां के साथ हॉस्पिटल पहुंची हैं। वीडियो में आप देख सकते हैं कि गाड़ी से पहले किम और लिएंडर उतरते हैं फिर उसके बाद उनकी मां बाहर आती हैं। वहीं किम अपनी मां को संभालते दिखती हैं। इस दौरान दोनों ही काफी कैजुएल लुक में दिखाई दे रदे हैं। ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि फोटोग्राफर बार बार किम को आवाज दे रहे हैं लेकिन वह एक बार भी रिपॉन्ड नहीं करतीं। इस बात को लेकर फैंस काफी नाराज दिख रहे हैं। एक ने कमेंट करते हुए लिखा, 'भाव भी नहीं दे रही हैं बुलाने पर इतना घमंड।'


Next Story