कोरोना की मार! 8 महीने से इस बड़े सिंगर को नहीं मिला कोई काम, नाम जानकर नहीं होगा यकीन

मीका सिंह (Mika Singh) इन दिनों कंगना रनौत की क्लास लगाने को लेकर सुर्खियों में हैं. सोशल मीडिया पर वह काफी एक्टिव रहते हैं. मीका सिंह ने आगामी फिल्म 'सयोनी' के लिए 'एक पप्पी' गीत गाया है. उनका कहना है कि वह बड़े पर्दे पर रोमांटिक एक्शन फिल्म में गीत देखने के लिए उत्सुक हैं. मीका ने मीडिया एजेंसी से कहा, "मैं वास्तव में उत्साहित हूं और 18 दिसंबर को इस फिल्म को देखने के लिए उत्सुक हूं. बहुत सारे लोग मेरे समेत घर पर महीनों से बैठ कर ऊब गए हैं. मुझे पिछले आठ महीनों से कोई काम नहीं मिला है और मुझे यकीन है मेरे जैसे बहुत सारे लोग हैं. लोगों ने लंबे समय से सिनेमाघरों में फिल्में नहीं देखी हैं, इसलिए इस फिल्म को देखने के लिए थिएटर जाने का सही समय है."
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





