मनोरंजन

शहीर शेख के घर जल्द गूंजेगी किलकारी, पत्नी रुचिका कपूर के गोदभराई की देखें तस्वीरें

Kunti Dhruw
23 Aug 2021 2:45 PM GMT
शहीर शेख के घर जल्द गूंजेगी किलकारी,  पत्नी रुचिका कपूर के गोदभराई की देखें तस्वीरें
x
'कुछ रंग प्यार के ऐसे भी' फेम अभिनेता शहीर शेख और उनकी पत्नी रुचिका कपूर जल्द ही माता- पिता बनने वाले हैं।

नई दिल्ली, 'कुछ रंग प्यार के ऐसे भी' फेम अभिनेता शहीर शेख और उनकी पत्नी रुचिका कपूर जल्द ही माता- पिता बनने वाले हैं। हालांकि आधिकारिक तौर पर शहीर और रुचिका ने इसका एलान नहीं किया। लेकिन सोशल मीडिया पर रुचिका कपूर का बेबी बम्प फ्लॉन्ट करते हुए कई तस्वीरें और वीडियो सामने आ चुके हैं। अब हाल ही में रुचिका कपूर की गोदभारई हुई है। जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।

दरअसल हाल ही में फोटो जर्नलिस्ट विरल भायानी ने रुचिका कपूर की गोदभराई की तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में रुचिका कपूर और शहीर शेख नजर आ रहे हैं। रुचिका कपूर का बेबी बम्प भी तस्वीरों में साफ दिखाई दे रहा है। शहीर और रुचिका ने बेबी शावर में अपने बच्चे को बेबी शेख नाम दिया है। इन तस्वीरों को देखकर शहीर और रुचिका के फैंस काफी खुश और एक्साइटेड नजर आ रहे हैं। तस्वीरों पर दोनों को बधाइयां देने का सिलसिला भी शुरू हो गया है।


वहीं शहीर शेख के कई फैनपेज पर भी इन दोनों की तस्वीरें शेयर हो रही हैं। इन तस्वीरों में रुचिका कपूर गुलाबी रंग का गाउन पहनी हुई हैं। जिसमें वो बेहद खुश और खूबसूरत नजर आ रही हैं। इस फंक्शन में शहीर और रुचिका के कुछ करीबी दोस्त और परिवार के सदस्य शामिल हुए थे। इस दौरान रुचिका ने केक भी काटा। वहीं शहीर और रुचिका दोनों बेहद खुश नजर आए थे।


बता दें कि शहीर शेख और रुचिका कपूर काफी समय से एक दूसरे को डेट कर रहे थे। जिसके बाद बीते साल नवंबर के महीने में दोनों में कोर्ट मैरिज कर ली। इनकी शादी के कुछ समय बाद ही दोनों की पेरेंट्स बनने की खबर आने लगी थी लेकिन दोनों में से किसी ने भी इस बारे में कुछ भी बात नहीं की। बल्कि शहीर ने कहा था कि ऐसी कोई खबर होगी तो वो खुद फैंस के साथ शेयर करेंगे। वर्कफ्रंट की बात करें तो शहीर सेख इन दिनों अपने आगामी धारावाहिक 'कुछ रंग प्यार के ऐसे भी' को लेकर काफी चर्चा में हैं। धारावाहिक का तीसरा सीजन जल्द ही दर्शकों की डिमांड पर आने वाला है।
Next Story