मनोरंजन
किच्चा सुदीप ने 'विक्रांत रोणा' के गाना गदंग रक्कम्मा का टीजर शेयर किया, इस दिन रिलीज होगा हिंदी वर्जन सॉन्ग
Rounak Dey
22 May 2022 5:35 AM GMT

x
जर्मन, रूसी, मंदारिन और अंग्रेजी जैसी भाषाओं में भी इसके रिलीज होने की उम्मीद है।
कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री के सुपर स्टार किच्चा सुदीप हाल ही में भाषा विवाद को लेकर काफी चर्चाओं में थे। अब वो अपनी पैन-इंडिया मेगा वेंचर फिल्म विक्रांत रोणा में नजर आने वाले हैं। अब शनिवार को अभिनेता ने फिल्म के विशेष एल्बम सॉन्ग रा रा रक्कम्मा की रिलीज को लेकर जानकारी दी है।
अभिनेता ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा कर सॉन्ग के रिलीज के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि ये सॉन्ग पांच दिन लगातार अलग-अलग भाषाओं में रिलीज होगा। गाने के हिंदी वर्जन 24 मई को रिलीज होगा। इस सॉन्ग टीजर वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर कर किच्चा संदीप ने लिखा, 2 दिन बाद गंडग रक्कम्मा के रूप में जैकलीन का स्वगत करें। द क्वीन ऑफ गुड टाइम्स। इस विशेष सॉन्ग को सुनिधि चौहान और नकाश अजीज ने अपनी बेहतरीन आवाज में गाया है।
हिंदी वर्जन को प्रेजेंट करेंगे सलमान खान
वहीं, सलमान खान ने फिल्म के हिंदी वर्जन को प्रेजेंट करने का एलान किया था। इस जानकारी को अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर शेयर किया था। इस वीडियो को ट्विटर हैंडल पर शेयर कर लिखा, मैं अभी भी इसके विजुअल्स में बंधा हुआ हूं भाई किच्चा सुदीप। विक्रांत रोणा का हिंदी वर्जन पेश करते हुए खुशी हो रही है, भारतीय सिनेमा का सबसे बड़ा 3डी अनुभव है। कन्नड़ सुपरस्टार किच्चा सुदीप ने भी सलमान खान की पोस्ट को रिट्वीट कर उनका धन्यवाद किया था। कन्नड़ अभिनेता ने लिखा, धन्यवाद सलमान सर... ये सहयोग टीम को बेहद खुशी और प्रोत्साहन देता है।
बता दें, 'विक्रांत रोणा' में किच्चा सुदीप लीड रोल निभा रहे हैं। फिल्म में सुदीप के साथ एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडीज, निरुप भंडारी और नीता अशोक भी मुख्य किरदार में नजर आने वाली हैं। जैक मंजूनाथ ने अपने प्रोडक्शन हाउस शालिनी आर्ट्स के बैनर तले बनी इस फिल्म को जी स्टूडियोज द्वारा प्रस्तुत किया है और इनवेनियो ओरिजिन्स के अलंकार पांडियन द्वारा सह-निर्मित है।
जुलाई में रिलीज होगी फिल्म
विक्रांत रोणा' पैन वर्ल्ड 3डी फिल्म है। जो इस साल 28 जुलाई को रिलीज की जाएगी। फिल्म कन्नड़, तमिल, तेलुगु, मलयालम और हिंदी सहित पांच भाषाओं में रिलीज होगी। साथ ही अरबी, जर्मन, रूसी, मंदारिन और अंग्रेजी जैसी भाषाओं में भी इसके रिलीज होने की उम्मीद है।
Next Story