मनोरंजन
किस होटल में होगी कियारा-सिद्धार्थ की शादी? आ गई ये जानकारी
jantaserishta.com
31 Dec 2022 12:12 PM IST

x
जयपुर, (आईएएनएस)| बॉलीवुड सितारों कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा के शादी करने की खबरों की चर्चा इंटरनेट पर जमकर हो रही है। खबर हैं कि शादी राजस्थान में होगी। बता दें, दिसंबर 2021 में विक्की कौशल और कैटरीना कैफ सवाई माधोपुर के द सिक्स सेंस फोर्ट बरवारा में शादी के बंधन में बंधे थे। अब खबरें आ रही हैं कि कियारा और सिद्धार्थ अगले साल जैसलमेर में शादी के बंधन में बंधेंगे और शादी की तारीख 6 फरवरी तय की गई है। हालांकि, बॉलीवुड की खूबसूरत जोड़ी ने इस मामले पर चुप्पी साध रखी है।
सूत्रों के मुताबिक, शादी जैसलमेर पैलेस होटल में होगी, लेकिन सितारों के साथ-साथ होटल से भी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। सूत्रों का कहना है कि मेहंदी, हल्दी और संगीत के प्री-वेडिंग फंक्शन 4-5 फरवरी को होंगे, जबकि शादी 6 फरवरी को होगी।
सोशल मीडिया पर अब तक बॉलीवुड सितारों ने अपनी शादी को लेकर कोई क्लू नहीं दिया है, जहां कियारा ने अपने हालिया पोस्ट में केबीसी के सेट से अमिताभ बच्चन के साथ अपनी तस्वीर पोस्ट की है, वहीं सिद्धार्थ ने अपनी अगली फिल्म 'मिशन मजनू' की तस्वीर पोस्ट की है।
Tagsराजस्थानJaisalmer Palace HotelRajasthan NewsKiara-Siddharth's weddingKiara-SiddharthKiara AdvaniSiddharth Malhotra
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





