मनोरंजन
Holi 2024: कियारा ने पति सिद्धार्थ के साथ मनाई होली, प्रीति जिंटा ने फैंस को दी शुभकामनाएं
jantaserishta.com
25 March 2024 1:27 PM IST

x
मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी ने सोमवार को अपने पति 'होमी' यानी सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ अपने होली सेलिब्रेशन की झलक शेयर की। एक्ट्रेस कियारा आडवाणी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर रंगों से खेलने के बाद अपनी और पति सिद्धार्थ मल्होत्रा की एक तस्वीर शेयर की। कियारा ने पोस्ट को कैप्शन दिया, ''मेरे होमी के साथ होली।"
वहीं बॉलीवुड की डिंपल गर्ल प्रीति जिंटा ने पति जीन गुडइनफ और दोस्तों के साथ होली समारोह की तस्वीरें शेयर कीं। एक्ट्रेस ने अपने फैंस और फॉलोअर्स को शुभकामनाएं देते हुए पोस्ट को कैप्शन दिया, ''आप सभी को होली की शुभकामनाएं। रंगों का यह त्योहार आपके और आपके परिवार के लिए खुशी, खुशहाली और शांति लाए।''
Tagsएक्ट्रेस कियारा आडवाणीकियारा आडवाणीसिद्धार्थ मल्होत्राहोलीActress Kiara AdvaniKiara AdvaniSiddharth MalhotraHoli
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





