मनोरंजन

इस घर में दुल्हन बनकर कदम रखेंगी कियारा आडवाणी, सिद्धार्थ के सपनों का आशियाना

Rounak Dey
4 Feb 2023 8:54 AM IST
इस घर में दुल्हन बनकर कदम रखेंगी कियारा आडवाणी, सिद्धार्थ के सपनों का आशियाना
x
यहां देखें सिद्धार्थ मल्होत्रा के घर की तस्वीरें।
Sidharth Malhotra House Pics: बॉलीवुड एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा (Sidharth Malhotra) इन दिनों अपनी शादी को लेकर काफी सुर्खियों में हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक सिद्धार्थ अपनी रूमर्ड गर्लफ्रेंड कियारा आडवाणी (Kiara Advani) से इसी हफ्ते शादी रचाने वाले हैं। सिद्धार्थ और कियारा जैसलमेर के एक शाही महल में अपने कुछ करीबी दोस्तों और रिश्तेदारों के बीच सात फेरे लेंगे। हालांकि अभी तक ना तो सिद्धार्थ और ना ही कियारा ने अपनी शादी की खबरों को लेकर कोई चुप्पी तोड़ी है। इसी बीच अब 'शेरशाह (Shershah)' एक्टर के घर की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं। सिद्धार्थ मल्होत्रा का घर किसी सपनों के महल से कम नहीं है। कियारा आडवाणी इसी घर में दुल्हन बनकर कदम रखने वाली हैं। यहां देखें सिद्धार्थ मल्होत्रा के घर की तस्वीरें।
गौरी खान (Gauri Khan) ने किया है डिजाइन
एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा के घर की इंटीरियर डिजाइनिंग शाहरुख खान की पत्नी गौरी खान ने की है।
घर में एक साथ पोज देते नजर आए सिद्धार्थ मल्होत्रा और गौरी खान (Gauri Khan)
इस तस्वीर में सिद्धार्थ मल्होत्रा और गौरी खान डाइनिंग एरिया में एक-साथ पोज देते नजर आ रहे हैं। जहां गौरी कुर्सी पर बैठी हैं तो वहीं सिद्धार्थ मल्होत्रा मिरर के सहारे खड़े हैं।
घर का लिविंग रूम है लाजवाब
सिद्धार्थ मल्होत्रा के घर का लिविंग रूम बेहद ही शानदार है। लिविंग रूम में ब्राउन कलर का सोफा सेट रखा है, इसके साथ ही बैकग्राउंड वॉल पर खूबसूरत आर्ट बना हुआ है।
खूबसूरत डाइनिंग एरिया
सिद्धार्थ मल्होत्रा के घर का डाइनिंग एरिया भी बहुत ही सुंदर है। डाइनिंग रूम में ब्राउन औऱ क्रीम कल के रंगों का अधिक इस्तेमाल किया गया है, जो घर को स्टेटमेंट लुक देते हैं।
सिद्धार्थ के घर में मौजूद है वॉक इन क्लोजेट
सिद्धार्थ मल्होत्रा के घर में वॉक इन क्लोजेट मौजूद है। इस तस्वीर में 'शेरशाह' एक्टर क्लोजेट में लगे मिरर के पास बैठकर पोज देते नजर आ रहे हैं।
Next Story