मनोरंजन
छिपते-छिपाते बॉयफ्रेंड Sidharth Malhotra से मिलने पहुंचीं Kiara Advani
Rounak Dey
12 Aug 2022 4:43 PM IST

x
जिसके बाद कियारा उन्हें शांत करती दिखी थीं. यही से दोनों की बॉन्डिंग और केमिस्ट्री का अंदाजा हर किसी को हो गया था.
कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा एक दूसरे को डेट कर रहे हैं. ये बात अब कन्फर्म हो चुकी है लेकिन इसके बावजूद दोनों मीडिया के कैमरों से खूब आंख मिचौली खेल रहे हैं. आज पीली छतरी की आड़ लेकर सिद्धार्थ से मिलने पहुंचीं कियारा को देखकर तो कुछ ऐसा ही लगा.
कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा के नैनों के बाद उनके दिल मिल चुके हैं. मीडिया में तो खबरें पहले से ही थीं और खुद दोनों ने एयरपोर्ट पर साथ नजर आकर इस रिश्ते को और भी कन्फर्म कर दिया. लेकिन छुपा छुपी का खेल अभी भी खूब खेला जा रहा है.
इस बार छिपने के लिए कियारा आडवाणी ने सहारा लिया है पीली छतरी का जी हां...ये हम नहीं कह रहे बल्कि ये तस्वीरें कह रही हैं. पीली छतरी की आड़ में छिपते-छिपाते बॉयफ्रेंड सिद्धार्थ मल्होत्रा से उनके घर मिलने पहुंचीं कियारा और तस्वीरें कैमरों में कैद हो गईं.
एक्ट्रेस की कोशिश को ये थी कि किसी को उनकी इस मुलाकात का पता ही नहीं चले लेकिन मीडिया के कैमरों से भला क्या छिप सकता है. कियारा की झलक इन तस्वीरों में नजर आ गई और इस मुलाकात का राज खुल ही गया.
कियारा आडवाणी इस बार प्लाजो सूट में सिद्धार्थ से मिलने पहुंची थीं हालांकि उन्होंने छतरी की ओट लेकर अपना चेहरा कैप्चर होने से बचा लिया लेकिन फिर भी पता चल ही गया कि ये कियारा ही हैं जो अपने शमशेरा कोस्टार से मिलने पहुंचीं. कुछ दिल पहले ही दोनों को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया था.
मुंबई एयरपोर्ट पर जिस तरह से भीड़ और पैपराजी ने दोनों ने घेरा उसे देख सिद्धार्थ आपा खो बैठे थे और वो काफी गुस्से में दिखे थे. जिसके बाद कियारा उन्हें शांत करती दिखी थीं. यही से दोनों की बॉन्डिंग और केमिस्ट्री का अंदाजा हर किसी को हो गया था.
Next Story





