मनोरंजन
देर शाम Sidharth Malhotra से मिलने उनके घर पहुंचीं Kiara Advani, देखें Photos
Rounak Dey
22 Dec 2021 11:18 AM IST

x
इस फिल्म को दर्शकों और क्रिटिक्स की ओर से अच्छा खासा रिस्पॉन्स मिला है |
बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा की लव स्टोरी की चर्चा तो अब आम हो चुकी है। दोनों ने अपनी ओर से इस रिश्ते को लेकर कभी भी कुछ नहीं कहा है लेकिन दोनों की तस्वीरों से साफ हो जाता है कि आखिर इनके बीच क्या रिश्ता है? थोड़ी देर पहले कियारा आडवाणी को सिद्धार्थ मल्होत्रा के घर के बाहर देखा गया है।
मंगलवार देर रात कियारा आडवाणी को सिद्धार्थ मल्होत्रा के घर के बाहर स्पॉट किया गया है। इस दौरान कियारा काफी हड़बड़ी में नजर आईं।
सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी के लिंकअप की खबरें लम्बे समय से सामने आ रही हैं। दोनों को अक्सर एक-दूसरे के साथ क्वालिटी टाइम बिताते हुए देखा गया है।
कियारा आडवाणी को इस दौरान एक ड्रेस के ऊपर गुलाबी रंग की चुनरी कैरी करते हुए देखा गया है। सिद्धार्थ के घर से लौटते वक्त कियारा फोन पर व्यस्त नजर आईं।
कियारा आडवाणी के वर्कफ्रंट की बात की जाए तो इस समय उनकी झोली में एक से बढ़कर एक फिल्में हैं। इस लिस्ट में भूल भुलैया 2, जुग जुग जियो, गोविंदा नाम मेरा और RC 15 है।
हाल ही में बॉलीवुड की ये नई-नवेली जोड़ी धर्मा प्रोडक्शन तले बनी फिल्म शेरशाह में नजर आई थी। इस फिल्म को दर्शकों और क्रिटिक्स की ओर से अच्छा खासा रिस्पॉन्स मिला है।
Next Story





