मनोरंजन
कियारा आडवाणी ने सासू मां को दी फ्लाइंग किस, इधर शाहरुख खान की सासू मां ने लूटी महफिल
Mohammed Raziq
26 July 2023 12:07 PM IST

x
इधर शाहरुख खान की सासू मां ने लूटी महफिल
एक्ट्रेस कियारा आडवाणी (Kiara Advani) को इस समय खूब सफलता मिल रही है। उनकी हर फिल्म बढ़िया बिजनेस करती है। कियारा की खूबसूरती के साथ एक्टिंग भी फैंस का दिल जीतने में कामयाब रही है। पिछले दिनों कार्तिक आर्यन के साथ रिलीज हुई कियारा की फिल्म सत्यप्रेम की कथा भी अच्छी चली। कियारा ने मंगलवार (25 जुलाई) को दिल्ली में फैशन शो में शिरकत की। उनका लुक सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। साथ ही एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें कियारा वॉक करते हुए और फैशन शो से बाहर आते हुए अपनी सासू मां को फ्लाइंग किस देती हैं। बदले में सासू मां भी कियारा को फ्लाइंग किस देती हैं। दोनों के बीच यह बोंडिंग देख फैंस काफी खुश हैं। वे प्यारभरे कमेंट दे रहे हैं।
आपको बता दें कि कियारा और एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा ने इसी साल 7 फरवरी को जैसलमेर में सात फेरे लिए थे। बहरहाल एक बार फिर से कियारा के लुक की ओर रुख किया जाए। कियारा ने ताज होटल में चल रहे India Couture Week में डिजाइनर फाल्गुनी शेन पिकॉक की ड्रेस पहनकर रैम्प वॉक किया। कियारा पिंक लहंगे में बेहद खूबसूरत लग रही थीं। कियारा इस हैवी आउटफिट को पूरे स्टाइल और कॉन्फिडेंस के साथ कैरी किया। उन्होंने लुक को मैचिंग हाई हील्स, खुले बाल और न्यूड मेकअप के साथ पूरा किया। इस थाई स्लीट ड्रेस में कियारा ही कियारा दिख रही थीं।
‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ की स्क्रीनिंग में पहुंचीं गौरी खान की मां
मुंबई में मंगलवार रात 28 जुलाई को रिलीज होने जा रही मच अवेटेड फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ की स्क्रीनिंग रखी गई। सात साल बाद डायरेक्शन में वापसी कर रहे करण जौहर की यह फिल्म रणवीर सिंह और आलिया भट्ट के अभिनय से सजी है। स्क्रीनिंग के मौके पर बॉलीवुड के कई सितारे जमा हुए। रणवीर के माता-पिता और बहन तथा आलिया के पति रणबीर कपूर भी वहां मौजूद थे।
पार्टी में गौरी खान की मां और शाहरुख खान की सास सविता छिब्बर आकर्षण का केंद्र रहीं। खास बात ये है कि गौरी की मां मीडिया के सामने बहुत कम आती हैं। वे पीले सूट में दिखीं। इस उम्र में भी उनकी फिटनेस देखते ही बन रही थी। सोशल मीडिया यूजर्स पर उनके लिए एक से बढ़कर एक कमेंट आए हैं। दूसरी ओर हमेशा की जैसे गॉर्जियस लग रहीं गौरी ब्लैक शर्ट और पैंट्स में दिखीं।
Next Story





