मनोरंजन
Lust Stories के लिए Kiara Advani ने वाइब्रेटर के बारे में किया था गूगल सर्च
Tara Tandi
29 Jun 2023 12:23 PM IST

x
काजोल, नीना गुप्ता, तमन्ना भाटिया, मृणाल ठाकुर, विजय वर्मा की मल्टीस्टारर शॉर्ट फिल्म 'लस्ट स्टोरीज 2' इस समय चर्चा में है। इसका दूसरा भाग 29 जून को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया जाएगा। इससे पहले साल 2018 में इसका पहला पार्ट भी खूब चर्चा में रहा था।खासकर बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी के वाइब्रेटर वाले सीन ने लोगों को हैरान कर दिया था।
फिल्म में कियारा ने उस सीन को कितनी खूबसूरती और नैचरल तरीके से परफॉर्म किया था, यह देखकर हर कोई हैरान रह गया था। उस दौरान एक्ट्रेस ने एक इंटरव्यू में बताया था कि उन्होंने फिल्म साइन करने से पहले कभी उस डिवाइस (वाइब्रेटर) को देखा भी नहीं था। नेहा धूपिया के शो नो फिल्टर में कियारा ने बताया कि 'मुझे वास्तव में इस डिवाइस के साथ कोई अनुभव नहीं था। मुझे इसे गूगल करना पड़ा। शुक्र है कि अग्ली ट्रुथ जैसी कुछ फ़िल्में हैं, जिनमें ऐसे दृश्य दिखाए गए थे। उन्हें देखने के बाद मुझे पूरा अंदाज़ा हो गया था कि ये सीन कैसा होगा।
फिर मैंने मन में सोचा... तुम्हें ये करना पड़ेगा, यही सीन होगा! एक, दो, तीन और कार्यों के बारे में मत सोचो, बस करो और दिखाओ। मैं जो सबसे अच्छा कर सकता हूं'। आगे एक्ट्रेस ने बताया, 'हमने ज्यादा टेक नहीं लिए, क्योंकि यह बहुत थका देने वाला था। यह ऐसा था जैसे आप नकली योग कर रहे थे।' आपको बता दें कि कियारा आडवाणी ने 'लस्ट स्टोरीज' में मेघा नाम की लड़की का किरदार निभाया था, जिसकी शादी विक्की कौशल से होती है।
मेघा विक्की को पसंद करती है लेकिन उसके साथ सेक्सुअली खुश नहीं है। जिसके बाद वह अपनी खुशी के लिए वाइब्रेटर का इस्तेमाल करती है। कियारा की इस बोल्ड स्टोरी ने उस वक्त लोगों को हैरान कर दिया था। इस एंथोलॉजी फिल्म का निर्देशन करण जौहर ने किया था। करण ने 'कॉफी विद करण' के सीजन 7 में बताया था कि यह रोल पहले कृति सेनन को ऑफर किया गया था लेकिन उन्होंने मना कर दिया था। जिसके बाद कियारा को ये मिल गया।
Next Story





