मनोरंजन

ग्रैंड पार्टी अवार्ड में कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा की धमाकेदार एंट्री, फैंस ने बोला – Made for Each Other

Rounak Dey
17 Jun 2022 11:32 AM IST
ग्रैंड पार्टी अवार्ड में कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा की धमाकेदार एंट्री, फैंस ने बोला – Made for Each Other
x
कमेंट की तो बरसात ही कर दी है। मेड फॉर ईच अदर, राम मिलाई जोड़ी, ऐसे कई कमेंट किए हैं।

ग्रैंड पार्टी अवार्ड में पहुंचे कई बड़े-बड़े स्लैप्स। इस पार्टी में कई सेलेब्स की कमाल की एंट्रीज भी देखने को मिली हैं,और इन्हीं लोगों में से एक रही कियारा आडवाणी (Kiara Advani) और सिद्धार्थ मल्होत्रा (Sidharth Malhotra) ​​की धमाकेदार एंट्री। सबसे पहले कियारा आडवाणी को स्पॉट किया गया हैं। फिर कियारा आडवाणी ने कई ग्लैमरस पोज भी दिए हैं।

वहीं सिद्धार्थ मल्होत्रा की भी एंट्री होती है। जिसे देख कियारा आडवाणी भी खुश हो जाती हैं। फिर सिद्धार्थ मल्होत्रा भी पोज देते नजर आ रहे हैं। सिद्धार्थ अपनी एंट्री के बाद कियारा के साथ चले जाते हैं। दोनों की क्यूट केमिस्ट्री दर्शकों को काफी पसंद आती है। अब फैंस उनकी यह वीडियो देख कर जमकर तारीफ कर रहे हैं।


इस वीडियो को वायरलभयानी ने अपनी अकाउंट पर शेयर की है।फैंस को दोनों की जोड़ी खूब पसंद आती है। यह वीडियो काफी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस वीडियो को फैंस ने खूब शेयर और लाइक किया है। कमेंट की तो बरसात ही कर दी है। मेड फॉर ईच अदर, राम मिलाई जोड़ी, ऐसे कई कमेंट किए हैं।



Next Story