मनोरंजन
डॉगी के साथ स्पॉट हुई खुशी कपूर, सोशल मीडिया पर बन रहा मजाक
Shubhra Nandy
28 May 2021 7:53 AM IST

x
अभिनेता बोनी कपूर की बेटी खुशी कपूर ने भले ही बॉलीवुड जगत में कदम नहीं रखा हो लेकिन वह अक्सर सुर्खियों में बनी रहती हैं.
जनता से रिश्ता वेबडेस्क| अभिनेता बोनी कपूर की बेटी खुशी कपूर ने भले ही बॉलीवुड जगत में कदम नहीं रखा हो लेकिन वह अक्सर सुर्खियों में बनी रहती हैं. खुशी कपूर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं औऱ उनसे जुड़े कई वीडियो तस्वीरें वायरल होते रहते हैं. हाल ही में उन्हें मुंबई की सड़कों पर अपने पालतु डॉगी को मॉर्निंग वॉक पर घुमाते देखा गया. जिस दौरान उनसे एक गलती हो गई, जिसे लेकर सोशल मीडिया पर फैन्स तरह-तरह को कमेंट कर रहे हैं
दरअसल सोशल मीडिया पर सामने आए एक वीडियो में खुशी कपूर को मुंबई के लोखंडवाला में अपने पालतु डॉगी को टहलाते देखा जा सकता है. जिस दौरान पैपराजी खुशी से उनके कुत्ते का नाम पूछते हैं, जिस पर खुशी उसका नाम पांडा बताती हैं. वहीं वीडियो में खुशी गलती से सड़क पर किसी कुत्ते की पॉटी पर पैर रख देती हैं. जिसे लेकर सोशल मीडिया पर काफी मजाक बन रहा है.
खुशी कपूर के कुत्ते की पॉटी पर पैर रखने पर सोशल मीडिया पर एक यूजर का कहना है कि 'माल्या के कुत्ते ने किया था ये.' एक अन्य यूजर का कहना है कि 'मीडिया की तरफ फोकस था तो पॉटी पर ध्यान नहीं दिया.' दूसरे यूजर ने मजाक करते हुए लिखा है कि 'ब्रेकिंग न्यूज खुशी कपूर ने पॉटी पर पैर मार दिया.' एक अन्य यूजर ने कुत्ते का नाम पूछे जाने पर मजाक करते हुए लिखा 'लिख लेता हूं ये सवाल कहीं UPSC में ना आ जाए.'
बता दें कि खुशी कपूर ने हाल ही में एक फोटोशूट कराया था. जिसे लेकर वह काफी सुर्खियों में रही थी और उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया के गलियारों में भी काफी वायरल रही. फोटोशूट के दौरान वह लाइलैक कलर की फ्लोरल गाउन में काफी आकर्षक नजर आ रही हैं. ब्रिटिश कोना वॉकर फैशन लेबल हाउस ऑफ सीबी ने इस खूबसूरत ड्रेस को डिजाइन किया था.
Next Story





