भारत

एक्ट्रेस का खुलासा, फिटनेस मंत्र है 'योग, डांस और न्यूट्रीशस डाइट'

jantaserishta.com
1 Aug 2023 5:10 PM IST
एक्ट्रेस का खुलासा, फिटनेस मंत्र है योग, डांस और न्यूट्रीशस डाइट
x
नई दिल्ली: एक्ट्रेस खुशी दुबे ने अपनी फिटनेस के बारे में बात करते हुए कहा कि वह अपने फ्लैक्सिबिलिटी और स्टेमिना को बनाए रखने के लिए योगा और डांस जैसे सिंपल बेसिक एक्सरसाइज में विश्वास रखती हैं। खुशी वर्तमान में रोमांटिक थ्रिलर 'आशिकाना' सीजन 4 में चिक्की शर्मा के रूप में नजर आ रही हैं। अपने डाइट और वर्कआउट रूटीन के बारे में बात करते हुए, खुशी ने बताया, "मैं फ्लैक्सिबिलिटी और स्टेमिना बनाए रखती हूं क्योंकि एक्शन सीन में मुझे इसकी जरुरत पड़ती है। मेरा किरदार चिक्की एक पुलिसकर्मी है और वह मामलों को सुलझाने में बहुत एक्टिव है। वह बहुत सारे एक्शन सीक्वेंस और डांस भी करती है।''
"इसलिए इसे बनाए रखने के लिए, मैं योगा और डांस कर रही हूं। सिंपल बेसिक एक्सरसाइज शरीर को एक्टिव रखते हैं। मेरा एक्सरसाइज रूटीन आमतौर पर सेट पर शामिल होता है, खासकर एक्शन सीन्स और अन्य इंटेंस मोमेंट्स के दौरान।" खुशी ने आगे कहा कि शरीर और स्वास्थ्य के लिए डाइट बहुत जरुरी है। "मैं अपने लिए बहुत न्यूट्रीशस डाइट रखती हूं, मैं सभी जंक फूड से परहेज करती हूं, और मैं ढेर सारा पानी पीने की कोशिश करती हूं।"
'आशिकाना' सीज़न 4 में खुशी दुबे के अलावा, जैन इबाद खान, हिमानी शिवपुरी, जयति नरूला, इंद्रजीत मोदी और गीता त्यागी लीड रोल में हैं। गुल खान द्वारा निर्देशित और जेन के स्टूडियो द्वारा निर्मित 'आशिकाना 4' डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर स्ट्रीम हो रहा है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story