मनोरंजन

खुशबू तिवारी और नीलम गिरी का नया गाना हुआ रिलीज, 'राजा जी के कमाई' सॉन्ग पर लट्टू हो रहे फैंस

Rani Sahu
10 Jan 2022 6:28 PM GMT
खुशबू तिवारी और नीलम गिरी का नया गाना हुआ रिलीज, राजा जी के कमाई सॉन्ग पर लट्टू हो रहे फैंस
x
भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री के फेमस सिंगर खुशबू तिवारी का नया और धमाकेदार गाना रिलीज हुआ है

मुंबई। भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री के फेमस सिंगर खुशबू तिवारी का नया और धमाकेदार गाना रिलीज हुआ है। इस गाने में खुशबू तिवारी के साथ ट्रेंडिंग गर्ल नीलम गिरी भी हैं, जिसके चलते इस गाने में और जान आ गई है। खुशबू तिवारी के नए गाने का नाम है 'राजा जी के कमाई' (Raja Ke Kamai) ।

गाने में खुशबू तिवारी एक बार फिर अपनी अदा से फैंस को घायल करती देखी जा सकती हैं। दोनों की जोड़ी मिलकर इंटरनेट पर खूब तहलका मचा रही है। वीडियो में नीलम गिरी साड़ी पहने हुए बेहद खूबसूरत और हसीन दिख रही हैं। इस रोमांटिक भोजपुरी सॉन्ग को लोगों का खूब प्यार मिल रहा है।
गाने में आवाज खुशबू तिवारी की है, और बोल यादव राज के हैं। म्यूजिक विकास यादव ने दिया है। वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के चैनल पर जारी किए गए इस गाने को कुछ ही देर में 2.5 से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।


Next Story