मनोरंजन

खेसारीलाल यादव का नया गाना 'कजरा' रिलीज, पुष्पा स्टाइल की कॉपी

Rani Sahu
12 April 2022 1:44 PM GMT
खेसारीलाल यादव का नया गाना कजरा रिलीज, पुष्पा स्टाइल की कॉपी
x
भोजपुरी सिनेमा के प्रशंसकों की कमी नहीं है

Bhojpuri New Song Out: भोजपुरी सिनेमा के प्रशंसकों की कमी नहीं है। पिछले कुछ समय में भोजपुरी फिल्मों और गानों का क्रेज काफी बढ़ गया है। ऐसे में दर्शकों के बीच भोजपुरी स्टार्स को लेकर फैंस में जबरदस्त दीवानगी देखने को मिलती हैं। भोजपुरी इंडस्ट्री के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) इन दिनों जबरदस्त सुर्खियों में छाए हुए हैं। भोजपुरी स्टार का हाल ही में नया गाना 'कजरा' (Kajra) रिलीज हुआ है।

भोजपुरी सिनेमा जगत के मेगा स्टार खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav Songs) अपने गानों से माहौल बना देते हैं। हाल ही में उनका नया गाना 'कजरा' (Kajra Song) रिलीज किया गया है। सामने आते ही इस गाने से सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। आपको बता दें कि अभी इस गाने का वीडियो रिलीज किया गया है। इससे पहले इस सॉन्ग का ऑडियो वर्जन आउट हुआ था। सॉन्ग रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है। एक्ट्रेस के साथ खेसारीलाल यादव की रोमांटिक केमेस्ट्री फैन्स को खूब पसंद आ रही है।
हालिया रिलीज हुए 'कजरा' सॉन्ग की बात करें तो इस गाने को खेसारीलाल यादव ने अपनी आवाज दी है और उनका साथ भोजपुरी की फेमस सिंगर शिल्पी राज (Shilpi Raj) ने गाया है। गाने के वीडियो को अब तक लाखों व्यूज मिल चुके हैं। भोजपुरी स्टार का गाना सोशल मीडिया पर गर्दा उड़ा रहा है। इस गाने में खेसारी के साथ एक्ट्रेस महिमा सिंह नजर आ रही हैं। गाने में दोनों की जोड़ी फैंस को खूब पसंद आ रही है।इन दोनों की जबरदस्त केमिस्ट्री हर कोई इनका मुरीद होता नजर आ रहा है।
खेसारी लाल यादव के वर्क फ्रंट की बात करें तो उन्होंने भोजपुरी सिनेमा में एक से एक हिट फिल्में दी हैं। इस लिस्ट में 'मेहंदी लगाकर रखना', 'लिट्टी चोखा', 'नागिन', 'संघर्ष', 'कुली नंबर 1', 'मुकद्दर', 'भाग खेसारी भाग', 'डमरू', 'दबंग सरकार' जैसी फिल्में शामिल हैं। इन दिनों अफवाहों का बाजार गर्म है कि भोजपुरी एक्टर बहुत जल्द बॉलीवुड में कदम रखने वाले हैं। हालांकि अभी तक खेसारी लाल यादव ने इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।


Next Story