मनोरंजन
खेसारीलाल यादव ने स्टेज पर मचाया तहलका, वायरल हुआ ये VIDEO
Shubhra Nandy
30 Nov 2020 6:59 PM IST

x
भोजपुरी सुपरस्टार खेसारीलाल यादव के वीडियो आए दिन सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं.
जनता से रिश्ता वेबडेस्क| भोजपुरी सुपरस्टार खेसारीलाल यादव के वीडियो आए दिन सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं. उनके एल्बम या फिर फिल्म के गाने से लेकर उनके स्टेज शो तक के वीडियो इंटरनेट पर छाए रहते हैं. खेसारीलाल ने भोजपुरी में अपनी आवाज से पहचान बनाई और फिर एक एक्टर के रूप में खुद को भोजपुरी फिल्म जगत में स्थापित किया. इन दिनों खेसारीलाल के एक स्टेज शो का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.
85 लाख से ज्यादा बार देखा गया वीडियो
वायरल हो रहे खेसारीलाल के इस स्टेज शो के वीडियो में वह स्टेज पर धमाकेदार परफॉर्मेंस करते नजर आ रहे हैं. 4 मिनट 25 सेकंड के इस वीडियो को आदिशक्ति फिल्म्स द्वारा उनके यूट्यूब चैनल पर इसी साल फरवरी में अपलोड किया गया था, जिसे अब तक 85 लाख से ज्याद बार देखा जा चुका है. आप भी देखिए खेसारीलाल का ये वायरल वीडियो-
बता दें, खेसारीलाल का 'लिट्टी चोखा' से बहुत पुराना नाता है. उनकी जिंदगी में एक वक्त ऐसा भी आया था, जब दिल्ली में उन्हें 'लिट्टी चोखा' बेचना पड़ा था. अब जल्द ही खेसारीलाल भोजपुरी फिल्म 'लिट्टी चोखा' में नजर आने वाले हैं. इस फिल्म के निर्देशक पराग पाटिल होंगे. काजल राघवानी और खेसारीलाल यादव की भोजपुरी फिल्म 'लिट्टी चोखा' के जरिए बिहार और उत्तर प्रदेश के दलित और पिछड़ी जातियों के शोषण को पर्दे पर उकेरा जाएगा. फिल्म से जुड़े सूत्रों ने बताया है कि इस फिल्म के माध्यम से जाति, धर्म और वर्ग में भेदभाव को समाप्त करने की कोशिश होगी, क्योंकि लिट्टी चोखा शब्द उस माटी से जुड़ा है, जहां हर घर में लिट्टी चोखा है.
Next Story





