
मनोरंजन: भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव और सिंगर शिल्पी राज का नया गाना ‘चाटिए जाला हो’ रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है। रिलीज के कुछ ही घंटों में यह गाना इंटरनेट पर ट्रेंड करने लगा और दर्शकों के बीच इसे लेकर जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है। गाना रोमांटिक और फन से भरपूर है, जिसे दर्शक बार-बार देख रहे हैं।
गाने के वीडियो में खेसारी लाल यादव के साथ भोजपुरी एक्ट्रेस डिंपल सिंह नजर आ रही हैं। दोनों की ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री ने दर्शकों का ध्यान खींच लिया है। वीडियो में हल्की-फुल्की नोकझोंक और रोमांटिक अंदाज देखने को मिलता है, जिसमें डिंपल सिंह खेसारी से मजेदार अंदाज में शिकायत करती नजर आती हैं। वह कहती हैं कि “मैं लिपस्टिक क्यों न लगाऊं, जब आप पूरी लिपस्टिक चाट जाते हो।” यह डायलॉग सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।
गाने में दोनों कलाकारों की केमिस्ट्री को दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं। वीडियो में अलग-अलग सीन में डिंपल सिंह का लुक भी चर्चा में है। वह कभी नाइट सूट में तो कभी गुलाबी और सफेद साड़ी में नजर आती हैं, जिसमें उनकी खूबसूरती और स्टाइल ने फैंस का ध्यान खींचा है। फैंस का कहना है कि इस वीडियो ने इंटरनेट का तापमान और बढ़ा दिया है।
गाना रिलीज होते ही यूट्यूब और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर तेजी से फैल गया। फैंस ने कमेंट सेक्शन में जमकर प्यार बरसाया है। कई यूजर्स ने लिखा कि “इस बार रिकॉर्ड टूट जाएगा,” जबकि कुछ ने कहा कि “यूट्यूब हैंग हो गया है।” कई लोगों ने लाल दिल और आग वाले इमोजी के जरिए गाने के प्रति अपना उत्साह जताया है।
यह गाना खेसारी लाल यादव और शिल्पी राज की आवाज में तैयार किया गया है, जिसका संगीत छोटू बंटी ने दिया है। इसके गीतकार आशीष तिवारी हैं। वीडियो का निर्देशन पवन पाल ने किया है, जबकि प्रोडक्शन वायलेंस प्रोडक्शन के तहत किया गया है। एडिटिंग अंगद पाल ने की है और डीओपी की जिम्मेदारी दिलीप चौरसिया और सूरज सिंह ने संभाली है।
भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री में खेसारी लाल यादव के गाने अक्सर चर्चा में रहते हैं और यह नया गाना भी उसी कड़ी में एक और हिट साबित होता दिख रहा है। रोमांटिक अंदाज, मजेदार डायलॉग और आकर्षक लोकेशन ने इस गाने को दर्शकों के बीच और लोकप्रिय बना दिया है।
फिलहाल ‘चाटिए जाला हो’ यूट्यूब पर तेजी से व्यूज बटोर रहा है और सोशल मीडिया पर लगातार ट्रेंड कर रहा है।





