मनोरंजन
खेसारी लाल के नए रोमांटिक VIDEO ने मचाया बवाल, रिलीज होते ही हुआ वायरल
Shubhra Nandy
9 Jan 2021 2:06 PM IST

x
भोजपुरी एक्टर खेसारी लाल यादव फिल्मों के साथ-साथ अपने वीडियो सॉन्ग से भी खूब धमाल मचाते हैं. फैन्स को वो नियमित अंतराल पर नए गानों की सौगात देते हैं.
जनता से रिश्ता वेबडेस्क| भोजपुरी एक्टर खेसारी लाल यादव फिल्मों के साथ-साथ अपने वीडियो सॉन्ग से भी खूब धमाल मचाते हैं. फैन्स को वो नियमित अंतराल पर नए गानों की सौगात देते हैं. खेसारी लाल यादव का हाल ही में एक रोमांटिक सॉन्ग रिलीज हुआ है, जो यूट्यूब पर खूब धूम मचा रहा है. खेसारी लाल यादव के इस भोजपुरी सॉन्ग का नाम 'जा जा जान भुला जइह' है. खेसारी का यह गाना दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है.
खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) के इस गाने की लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इसे अभी तक 55 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है. गाने में खेसारी का पूरी तरह से मॉर्डन लुक नजर आ रहा है. गाने में उनके अंदाज और स्टाइल की फैन्स कॉमेंट के जरिए खूब तारीफ कर रहे हैं. खेसारी लाल यादव का यह नया सॉन्ग 12 दिसंबर को स्पीड रिकॉर्ड्स भोजपुरी यूट्यूब चैनल के बैनर तले रिलीज किया गया था.
खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) के गाने 'जा जा जान भुला जइह' (Ja Ja Jaan Bhula Jaiha) के बोल अजित हलचल ने लिखे हैं, जबकि आशीष वर्मा ने इसमें म्यूजिक दिया है. खेसारी ने गाने में अपनी आवाज देने के साथ-साथ एक्ट भी किया है.
Next Story





