मनोरंजन

खेसारी लाल का विदेशी अंदाज, तस्वीरें देखे रह जाएंगे हैरान

Triveni
29 Dec 2020 5:47 AM GMT
खेसारी लाल का विदेशी अंदाज, तस्वीरें देखे रह जाएंगे हैरान
x
भोजपुरी सिनेमा के जाने माने सिंगर और अभिनेता खेसारी लाल स्क्रीन पर आते ही धमाल मचा देते हैं। खेसारी की पॉपुलैरिटी का अंदाजा उनके वायरल सॉन्ग से लगाया जा सकता है।

जनता से रिश्ता वेबडेसक | भोजपुरी सिनेमा के जाने माने सिंगर और अभिनेता खेसारी लाल स्क्रीन पर आते ही धमाल मचा देते हैं। खेसारी की पॉपुलैरिटी का अंदाजा उनके वायरल सॉन्ग से लगाया जा सकता है। एक्टर के गाने यूट्यूब पर रिलीज होते ही ट्रेड हो जाते हैं।






फिलाहाल तो खेसारी का हिंदी गाना 'इश्क' सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। खासबात तो यह है कि इसमें खेसारी एकदम हटकर दिख रहे हैं। खेसारी का ये स्टाइलिश अंदाज लोगों को काफी पसंद आ रहा है। खेसारी के साथ इस गाने में कनिष्का नेगी हैं। दोनों की क्यूट केमिस्ट्री लोगों को काफी पसंद आ रही है। इस गाने के बोल यादव राज ने दिए हैं और म्यूजिक विनय विनायक ने दिया है।

वायरल हुआ था खेसारी का ये वीडियो
खेसारी की यह वीडियो काफी वायरल हुई। इस वीडियो में खेसारी विदेशी एक्ट्रेस को भोजपुरी सिखाते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में एक्ट्रेस कहती हैं कि कॉफी अच्छा बा या हम जिस पर खेसारी एक्ट्रेस को अच्छा बताते हुए जवाब देते नजर आ रहे हैं।
खेसारी लाल का यह वीडियो फैंस को काफी पसंद आ रहा है। खेसारी ने वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन दिया है कि 'देसी बाबू अंग्रेजी मैडम खेसारी के रंग, का भाई लोग कइसन लागल।

बता दें कि खेसारी लाल भोजपुरी सिनेमा के जाने माने स्टार हैं। उनका नाम बड़े स्टार्स में शुमार है। उन्होंने मेहनत से इंडस्ट्री में अपनी जगह बनाई है। कहा जाता है कि खेसारी ने जिंदगी की शुरूआत में काई परेशानी का सामना करा था।
खेसारी की पहली फिल्म साजन चलल ससुराल थी। उसके बाद खेसारी की पॉपुलैरिटी का ग्राफ तेजी से बढ़ा। उसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़ कर नहीं देखा।


Next Story