मनोरंजन

खेसारी लाल यादव का वीडियो हुआ वायरल, भारी बर्फबारी में शर्टलेस होकर लगाई छलांग

Rounak Dey
14 Dec 2022 10:02 AM GMT
खेसारी लाल यादव का वीडियो हुआ वायरल, भारी बर्फबारी में शर्टलेस होकर लगाई छलांग
x
'भोजपुरी इंडस्ट्री के राजा।'
Khesari lal Yadav Video: भोजपुरी इंडस्ट्री के ट्रेंडिंग स्टार खेसारी लाल यादव इन दिनों सुर्खियों में छाए हुए हैं। हाल ही में उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया था, जिसे देख उनके फैंस भावुक हो गए थे। इस क्लिप में खेसारी ने कहा था कि वो भोजपुरी इंडस्ट्री छोड़ देंगे। कुछ लोग उन्हें यहां काम नहीं करने दे रहे हैं। इस क्लिप के सामने आने के बाद काफी बवाल हुआ था। इस बीच खेसारी लाल यादव का एक वीडियो सामने आया है, जो कि इंटरनेट पर लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया है। दरअसल, खेसारी लाल ने अपने इंस्टाग्राम पर एक रील वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो भारी बर्फबारी में शर्टलेस होकर अपने ही गाने पर एक्ट कर रहे हैं।
खेसारी लाल यादव का वीडियो हुआ वायरल
खेसारी लाल यादव का ये क्लिप देख फैंस का बज हाई हो गया है। खेसारी के इस वीडियो को देखने के बाद फैंस उनकी बॉडी की जमकर तारीफ कर रहे हैं। ये क्लिप इंटरनेट पर आते ही ट्रेंड करने लगा है। फैंस इस वीडियो पर जमकर प्यार बरसा रहे हैं साथ ही वे खेसारी के इस क्लिप पर लगातार कमेंट भी कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'सुपर भैया' वहीं दूसरे ने लिखा, 'भोजपुरी इंडस्ट्री के राजा।'
Next Story