मनोरंजन
खेसारी लाल यादव का वीडियो हुआ वायरल...एक्टर ने जीन्स छोड़ पहनी साड़ी... देखें VIDEO
Ritisha Jaiswal
7 Feb 2021 3:59 PM IST

x
भोजपुरी सिनेमा में खेसारी लाल यादव एक जाना माना नाम हैं. उनके म्यूजिक वीडियोज जब भी यूट्यूब पर आते हैं
जनता से रिश्ता वेबडेस्क | भोजपुरी सिनेमा में खेसारी लाल यादव एक जाना माना नाम हैं. उनके म्यूजिक वीडियोज जब भी यूट्यूब पर आते हैं धमाल मचाते हैं. खेसारी की फिल्में हमेशा हाउसफुल ही रहती हैं. इन सबके बीच आपको बता दें खेसारी लाल यादव का एक गाना वायरल हो रहा है जिसमें उन्होंने महिला के कपड़े पहने हुए हैं
खेसारी का खास गाना
खेसारी लाल यादव जब महिला के कपड़े पहने हुए लोगों के सामने आए तो तहलका मच गया. 'भतर कटनी' नाम का यह गाना रातों-रात लोगों की जुबां पर चढ़ गया. आपको बता दें यह गाना साल 2017 में आई फिल्म 'दिलवाले' का है. इस गाने के बोल पवन पांडे ने लिखे हैं. संगीत घुंघरू ने दिया और गाया इसे खेसारी लाल यादव ने हैं. खेसारी ने इस गाने को गाने के साथ-साथ इसमें अभिनय भी किया है. जिसे देख जनता मोहित हो गई थी. यह गाना खेसारी के अबतक के सबसे हिट गानों में से एक है, जो कि समय-समय पर वायरल होता रहता है.
साड़ी में ढाया कहर
'भतर कटनी' गाने के वीडियो में आप देखेंगे कि खेसारी ने साड़ी पहनी हुई है. इस वीडियो में खेसारी ने ऐसे ठुमके लगाए हैं कि अच्छे-अच्छे फेल हो जाएं. आपको बता दें इससे पहले खेसारी लाल ने इस तरह का गाना शूट नहीं किया था. हालांकि, इनका यह एक्सपेरिमेंट जनता को खूब भाया और उन्होंने खेसारी के इस नए रूप को भरपूर प्यार दिया.
Next Story





