
x
भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) के गाना 'दिल टूटल होई' का टीजर रिलीज (Teaser release) हो गया है। फिल्म निर्माता प्रेम राय की बॉस म्यूजिक (Boss Music) से खेसारी लाल यादव का सैड सांग 'दिल टूटल होई' का टीजर रिलीज हो गया है। इस गाने को खेसारी लाल यादव ने गाया है। इस गाने में खेसारी की ऑनस्क्रीन प्रेमिका अभिनेत्री सपना चौहान है।
'दिल टूटल होई' का टीजर रिलीज गाना के लिरिक्स एलसी प्रवीण ने लिखे हैं। इसका संगीत आर्या शर्मा का है। इस गाने का निर्माण श्रेयस फिल्म प्रीलि के तले किया गया है। जिसके निर्माता-निर्देशक प्रेम राय हैं। कोरियोग्राफर लक्की विश्वकर्मा है।
Source : Uni India
Next Story