मनोरंजन

खेसारी लाल यादव का नया देवी गीत 'निमिया के छईया' रिलीज

Rani Sahu
24 Sept 2022 10:08 PM IST
खेसारी लाल यादव का नया देवी गीत निमिया के छईया रिलीज
x
मुंबई : भोजपुरी (Bhojpuri) एक्टर (Actor) खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) का नया भोजपुरी देवी गीत 'निमिया के छईया' (Nimiya ke Chhaiya) रिलीज हो चुका है। ये गाना आज 24 सितंबर को शिवाय फिल्म्स ऑफिसियल के यूट्यूब चैनल पर रिलीज हुआ है। वीडियो में अभिनेता देवी मां की भक्ति में डांस करते नजर आ रहे हैं। इस गाने को खेसारी लाल यादव ने अपनी आवाज से सजाया है और टुनटुन यादव ने इस गाने के लिरिक्स को लिखा है जबकि आर्या शर्मा ने इसे म्यूजिक दिया है। इस गाने को अब तक 1 लाख 91 हजार से अधिक लोग देख चुके हैं। बता दें कि नवरात्रि पर्व 26 सितंबर से शुरू हो रहा है।

Next Story