मनोरंजन

खेसारी लाल यादव का Navratri Song 'माथा पे दुपट्टा धS के नाचो सनम' हुआ रिलीज़, देखें VIDEO

Bhumika Sahu
30 Sept 2021 10:19 AM IST
खेसारी लाल यादव का Navratri Song माथा पे दुपट्टा धS के नाचो सनम हुआ रिलीज़, देखें VIDEO
x
Khesari lal yadav Navratri Song: भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव का नवरात्रि सॉन्ग 'माथा पे दुपट्टा धS के नाचो सनम' का वीडियो रिलीज किया जा चुका है. इस गाने के वीडियो में एक्टर एक्ट्रेस अनिशा पांडेय संग थिरकते दिख रहे हैं. आप भी देखिए.

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। भोजपुरी के ट्रेंडिंग स्टार कहे जाने वाले एक्टर (Bhojpuri Singer) खेसारी लाल यादव (Khesari lal yadav) अपनी अदायगी और बेहतरीन गायिकी के लिए जाने जाते हैं. ऐसे में नवरात्रि आने से पहले ही उनके एक से बढ़कर एक भक्ति गाने रिलीज किए जा रहे हैं. इसी बीच अब एक्टर का नया गाना 'माथा पे दुपट्टा धS के नाचो सनम' (Maatha Pe Dupatta Dha Ke Nacho Sanam) रिलीज कर दिया गया है. इसमें वो एक्ट्रेस अनिशा पांडेय (Anisha Pandey) संग थिरकते हुए नजर आ रहे हैं.

भोजपुरी भक्ति गीत (Bhojpuri Bhakti geet) 'माथा पे दुपट्टा धS के नाचो सनम' के वीडियो को आदिशक्ति फिल्म्स के यूट्यूब चैनल पर जारी किया गया है. इस गाने में दोनों ही कलाकारों का डांस देखते ही बन रहा है. वीडियो में खेसारी माता की चुनरी ओढ़े ट्रेडिशनल लुक में दिख रहे हैं. वहीं, अनिशा भी सूट-सलवार में किसी से कम नहीं दिख रही हैं. वीडियो को बेहद ही भव्य तरीके से फिल्माया गया है. इस गाने का भव्य नजारा और दोनों कलाकारों का डांस जान फूंक रहे है साथ ही इनके बीच की कैमिस्ट्री और नोकझोंक दर्शकों को काफी पसंद आ रही है. म्यूजिक वीडियो में देख सकते हैं देवी मां की चौकी बड़े ही भव्य तरीके से सजाई गई है. इसे रिलीज किए जाने के महज कुछ ही देर में 8 लाख व्यूज मिल चुके हैं और इतना ही नहीं करीब 60 हजार तो लाइक्स भी मिल चुके हैं.
गाना 'माथा पे दुपट्टा धS के नाचो सनम' को खेसारी लाल यादव और अंतरा सिंह प्रियंका ने अपनी बेहतरीन गायिकी से सजाया है. इसके लिरिक्स अखिलेश कश्यप ने लिखे हैं और म्यूजिक डायरेक्टर श्याम सुंदर हैं. वीडियो का डायरेक्शन रवि पंडित ने किया है. रवि अपनी इसी कलाकारी के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने निर्देशन का काम कमाल का किया हुआ है. इसके साथ ही रितिक आरा ने गाने को कोरियोग्राफ किया है. रितिक की कोरियोग्राफी दर्शकों को तो दीवाना ही बना देती है. वीडियो को प्रोड्यूस मनोज मिश्रा ने किया है.


Next Story