मनोरंजन
किसी महल से कम नहीं हैं खेसारी लाल यादव का घर, कभी गुजारा था मिट्टी के घर में बचपन
Rounak Dey
4 Jan 2023 6:30 AM GMT

x
आइए आपको रूबरू करवाते हैं खेसारी लाल यादव के बंगले से....
भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव अक्सर किसी न किसी वजह से सुर्खियों में बने रहते हैं। वैसे तो खेसारी लाल यादव की फैन फॉलोइंग शुरू से ही काफी तगड़ी है। लेकिन बिग बॉस 13 में जाने के बाद उनकी लोकप्रियता और भी बढ़ गई है। यूपी-बिहार के लोग ही नहीं बल्कि पूरा देश उन्हें प्यार करता है। खेसारी लाल यादव हर मामले में भोजपुरी के पावर स्टार पवन सिंह को टक्कर देते हैं। बता दें कि खेसारी लाल कभी मिट्टी के घर में रहते थे लेकिन आज उनके पास एक आलीशान बंगला है। आइए आपको रूबरू करवाते हैं खेसारी लाल यादव के बंगले से....
बाहर से ऐसा दिखता खेसारी लाल यादव का घर
खेसारी लाल यादव अब एक आलीशान बंगले में रहते हैं, जो मुंबई के बांद्रे में मौजूद है। बाहर से खेसारी लाल का कुछ ऐसा दिखता है। बता दें कि इस घर की कीमत करोड़ों में हैं।
अंदर से ऐसा दिखता है खेसारी का बंगला
खेसारी लाल यादव के घर के अंदर सभी सुविधाएं मौजूद हैं। अंदर से भी उनका घर काफी शानदार लगता हैं। खेसारी लाल का घर किसी महल से क नहीं है।
खेसारी लाल यादव के घर में है प्यारा गार्डन
खेसारी लाल यादव के घर में एक बेहद बड़ा और प्यारा गार्डन भी है। खेसारी खुद बिना आलास किए पेड़ पौधों कि देखभाल करते हैं।
यहां समय बिताते हैं खेसारी लाल
खेसारी लाल यादव अक्सर अकेले में यहां वक्त बिताते हैं। इस जगह को देखने के बाद ऐसा लग रहा है कि एक्टर को यहां बहुत सुकून मिलता होगा।
खेसारी के घर में जिम भी है मौजूद
खेसारी लाल यादव के घर एक बड़ी सी जिम है, जहां वो खुद को फिट रखने के लिए अक्सर वर्कआउट करते नजर आते हैं।
मेहमानों के लिए खेसाली ने किया खास इंतजाम
खेसारी लाल के इस बंगले में उन्होंने मेहमानों के लिए एक बड़ा हॉल बनवाया हुआ है। इस हॉल में अक्सर एक्टर के फिल्म जगत के दोस्त इनसे मिलते हैं। इसके अलावा वो अपने बच्चों के साथ भी यहां मौज- मस्ती करते हैं।
TagsJanta Se Rishta Latest NewsJanta Se Rishta NewsJanta Se Rishta News WebdeskToday's Big NewsToday's Important NewsPublic Relations Hindi NewsPublic Relations Big NewsCountry-World NewsState wise newsHind newstoday's newsbig newsrelation with publicnew newsdaily newsbreaking newsIndia newsseries of newsnews of country and abroad

Rounak Dey
Next Story