मनोरंजन

Khesari Lal Yadav: भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव और विदेशी एक्ट्रेस का ये वीडियो हुआ वायरल, आप भी मिस ना करें

jantaserishta.com
26 Dec 2020 11:10 AM IST
Khesari Lal Yadav: भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव और विदेशी एक्ट्रेस का ये वीडियो हुआ वायरल, आप भी मिस ना करें
x

नई दिल्ली: खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) इंडस्ट्री के सबसे चर्चित सुपरस्टार्स में से एक बन चुके हैं. भोजपुरी गानों (Bhojpuri Song) की बात होती है तो दिमाग में सबसे पहले नाम खेसारी लाल यादव का ही आता है. उनकी फिल्मों से लेकर म्यूजिक वीडियो तक आए दिन ट्रेंड में बने ही रहते हैं.

वहीं समय-समय पर उनका कॉमेडी वाला अंदाज भी फैंस के सामने आ ही जाता है. खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) भी उन सेलेब्रिटीज में शामिल हैं जो सोशल मीडिया पर भी खासे एक्टिव रहते हैं. अब उन्होंने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो विदेशी एक्ट्रेस को भोजपुरी सिखाते दिख रहे हैं.

अगर आप भी भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) से भोजपुरी सीखना हो तो ये वीडियो जरूर देख लें. क्योंकि इस मजेदार वीडियो में विदेशी एक्ट्रेस को भोजपुरी की क्लास देने वाले खेसारी काफी जबरदस्त लग रहे हैं. देखिए ये वीडियो...
इस मजेदार वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में खेसारी लाल ने लिखा है, 'देसी बाबू अंग्रेजी मैडम #खेसारी के रंग, का भाई लोग कईसन लागल, लव यू.' इस वीडियो के बारे में बात करें तो यह किसी फिल्म की शूटिंग के दौरान का वीडियो लग रहा है. लोगों को खेसारी का यह वीडियो काफी पसंद आ रहा है. इसे अब तक ढेड़ लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है.
आपको बता दें कि इन दिनों खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) का गाना 'तू लड़की है ऑक्सीजन नहीं' जमकर हिट है. यह गाना रिलीज होते ही यूट्यूब पर छा गया था.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story