मनोरंजन

खेसारी लाल यादव ने कही ये बात, पठान के ट्रेलर रिलीज के बीच आया रिएक्शन

Rounak Dey
10 Jan 2023 6:42 AM GMT
खेसारी लाल यादव ने कही ये बात, पठान के ट्रेलर रिलीज के बीच आया रिएक्शन
x
हां कुछ चीजें हैं गलत हमने भी किया है। शुरुआती समय में जब हमें समझ नहीं थी तो हमने भी गलत किया है।'
बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की फिल्म पठान का ट्रेलर रिलीज हो गया है। फैंस को काफी लंबे समय से इस ट्रेलर का इंतजार था। रिलीज होने के साथ शाहरुख खान की फिल्म पठान का ट्रेलर इंटरनेट पर ट्रेंड कर रहा है। बता दें कि शुरू से ही इस मूवी का अच्छा खासा बज बना हुआ है। जहां फैंस इस मूवी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। तो वहीं कुछ लोगों को इस फिल्म से आपत्ति है। दरअसल, फिल्म के गाने बेशर्म रंग को लेकर काफी विवाद हो रहा है। लोगों का मानना है कि गाने में दीपिका ने जो बिकिनी पहनी है उसका कलर भगवा है। इसी वजह से लोगों की भावनाएं आहत हुई है। इस बीच अब खेसारी लाल यादव ने इस विषय पर अपनी चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने कहा है कि संगीत का कोई कलर नहीं होता है।
खेसारी लाल यादव ने कही ये बात
दरअसल, खेसारी लाल यादव हाल ही में एक इवेंट में गए थे, जहां उन्होंने मीडिया से बातचीत की थी। इस दौरान खेसारी से बेशर्म रंग के बारे में सवाल पूछा गया। इसपर खेसारी लाल यादव ने कहा, 'संगीत का कोई कलर नहीं होता है। संगीत की कोई जाति नहीं होती है। कला का कोई मजहब नहीं होता है तो हम लोग ऐसे हैं कि हम कलाकार हैं।' इसके बाद खेसारी ने कहा, 'हमारा कोई आकार नहीं है। हम सभी के दिल में रहते हैं। हम सभी जाति के हैं। हम सब धर्म के हैं। हम सब देश के हैं। हां कुछ चीजें हैं गलत हमने भी किया है। शुरुआती समय में जब हमें समझ नहीं थी तो हमने भी गलत किया है।'

Next Story