मनोरंजन

Khesari Lal Yadav ने सरसों के खेत में दो-दो हसीनाओं संग किया रोमांस, वायरल हुआ वीडियो सॉन्ग

Gulabi
9 Feb 2022 3:02 PM GMT
Khesari Lal Yadav ने सरसों के खेत में दो-दो हसीनाओं संग किया रोमांस, वायरल हुआ वीडियो सॉन्ग
x
वायरल हुआ Khesari Lal Yadav का वीडियो सॉन्ग
मुंबई। भोजपुरी सिनेमा के स्टार कलाकार खेसारी लाल यादव आज भोजपुरी ही नहीं बल्कि देशभर में लोगों के बीच काफी पॉपुलर हो चुके हैं। एक्टर एक बेहतरीन एक्टर होने के साथ साथ दमदार सिंगर भी हैं। हाल ही में उनका गाना रिलीज हुआ है. जो हिंदी गाने ड्रीम में एंट्री का भोजपुरी वर्जन है। इस गाने में खेसारी के साथ भोजपुरी की एक्सप्रेशन क्वीन अक्षरा सिंह भी नजर आ रही हैं।

इस गाने को वैलेंटाइन्स वीक में जारी किया गया है, जो इंटरनेट पर खूब तहलका मचा रहा है। ऐसे में खेसारी ने खुद भी इस गाने पर एक वीडियो जारी किया है, जिसमें वो सरसों के खेत में एक नहीं बल्कि दो-दो हिरोइनों के साथ रोमांस करते देखे जा सकते हैं। इस वीडियो में खेसारी हरे रंग की शर्ट और काले पैंट में नजर आ रहे हैं। वहीं उनकी दो हिरोइनें में से एक जीन्स टॉप में हैं, तो वहीं दूसरी साड़ी में देखी जा सकती हैं।
इस वीडियो को खेसारी लाल यादव ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा किया है और साथ में लिखा है, 'मेरे ड्रीम में तेरा एंट्री'। वीडियो को इंस्टाग्राम वर्ल्ड में काफी पसंद किया जा रहा है और फैंस भी जमकर इसपर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। वीडियो पर लोगों ने जमकर हार्ट इमोजी ड्रॉप किया गया है।
Next Story