मनोरंजन

खेसारी लाल यादव को मिली जान से मारने की धमकी, लाइव VIDEO में कही ये बात

Triveni
19 Feb 2021 5:16 AM GMT
खेसारी लाल यादव को मिली जान से मारने की धमकी, लाइव  VIDEO में कही ये बात
x
भोजपुरी इंडस्ट्री का परचम इन दिनों हर जगह लहरा रहा है। हालांकि ये इंडस्ट्री जितनी तेजी से तरक्की कर रही है,

जनता से रिश्ता वेबडेसक | भोजपुरी इंडस्ट्री का परचम इन दिनों हर जगह लहरा रहा है। हालांकि ये इंडस्ट्री जितनी तेजी से तरक्की कर रही है, उतनी ही तेजी से इस इंडस्ट्री के सुपरस्टार्स को धमकियां भी मिल रही हैं। भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार खेसारी लाल का नाम भी अब इस लिस्ट में जुड़ गया है। जिसका खुलासा खुद एक्टर ने 11 मिनट के फेसबुक लाइव के दौरान किया है। खेसारी लाल ने बताया है कि लोग उन्हें भोजपुरी इंडस्ट्री का सुशांत सिंह राजपूत बनाने में जुट गए हैं।

भोजपुरी सुपरस्टार ने लाइव के दौरान ये जानकारी दी है कि उन्हें इंडस्ट्री के कई लोगों से जान से मारने की धमकी मिल रही है। हालांकि वो इन सबसे लड़ने में सक्षम हैं लेकिन वो ये नहीं कह सकतें कि ये लोग उनके साथ क्या करेंगे। फेसबुक लाइव में खेसारी कहते हैं,'मैं साल 2011 से भोजपुरी इंडस्ट्री में आया हूं और तब से ही लोगों की आंखों में चुभ रहा हूं। कुछ लोग मेरे साथ भी सुशांत सिंह राजपूत जैसा बर्ताव करने की प्लानिंग कर रहे हैं। वैसे तो मैं कमजोर नहीं हूं, मैं ऐसा नहीं करूंगा।'

खेसारी की बातों से साफ पता चल रहा है कि वो लाइव में अप्रत्यक्ष रूप से सुसाइड करने की बात कह रहे थें। एक्टर ने आगे कहा कि,'मेरे विरोधियों के पास बहुत पैसे हैं, लेकिन वो इन पैसों से सिर्फ समान खरीद सकते हैं सम्मान नहीं। आपकी धमकियों से कोई फर्क नहीं पड़ता है, लेकिन मैंने आपके लिए और इंडस्ट्री के लिए बहुत कुछ किया है। मुझसे प्यार कीजिए, मैं इतना भी बुरा नहीं हूं जितना आप सोच रहे हैं।'
खेसारी लाल यादव भोजपुरी सिनेमा के चमकते सितारे हैं। एक्टर को भोजपुरी जगत का हर शख्स काफी अच्छे से पहचानता है। खेसारी लाल यादव एक्ट्रेस काजल राघवानी की वजह से भी खूब सुर्खियों में रहते हैं। हाल ही में एक्ट्रेस काजल ने उनपर ये आरोप लगाया था कि खेसारी उन्हें बदनाम करने की कोशिशें कर रहे हैं। बता दें कि खेसारी लाल के गाने यूट्यूब पर सबसे ज्यादा धमाल मचाते हैं।


Next Story