मनोरंजन
Khesari Lal Yadav-Pakhi Hegde ने फिर उड़ाया गर्दा, 'जवानी जर्दा के पान' ने सोशल मिडिया पर मचाई धूम
Shubhra Nandy
10 May 2021 9:30 AM IST

x
भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) और पाखी हेगड़े (Pakhi Hegde) ने हाल ही में भोजपुरी सॉन्ग 'बंगालनियां' से कई रिकॉर्ड तोड़े थे.
जनता से रिश्ता वेबडेस्क | भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) और पाखी हेगड़े (Pakhi Hegde) ने हाल ही में भोजपुरी सॉन्ग 'बंगालनियां' से कई रिकॉर्ड तोड़े थे. वहीं अब एक बार फिर ये जोड़ी अपना जादू लोगों पर बिखेर रही है. इनका नया भोजपुरी गाना (Bhojpuri Song) 'जवानी जर्दा के पान' (Jawani Zarda Ke Paan) लोगों को काफी पसंद आ रहा है.
कुछ घंटों में मिले 4 लाख व्यूज
खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) और पाखी हेगड़े (Pakhi Hegde) की जोड़ी और शिल्पी राज (Shilpi Raj) की आवाज का ये जबर्दस्त सॉन्ग आज यानी 9 मई को ही कुछ देर पहले रिलीज किया गया है. लेकिन इतनी ही देर में इस गाने को अब तक 4 लाख 60 हजार से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं. देखिए ये सॉन्ग...
अभी सिर्फ ऑडियो ही हुआ है रिलीज
बता दें कि ये भोजपुरी सॉन्ग आज ही पीआरए फिल्म्स के यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है. लेकिन अब तक इसका ऑडियो वर्जन ही सामने आया है. कहना गलत नहीं होगा कि इस गाने का ऑडियो ही इतना हंगामा मचा रहा है तो वीडिया जब आएगा तो तहलका मचा देगा.
ये है पूरी टीम
बता दें कि इस गाने के बोल आशुतोष तिवारी ने लिखे हैं, गाने को अपने संगीत से आर्या शर्मा ने सजाया है. वहीं इस गाने प्रोड्सूसर अमित कुमार सिंह हैं.
Next Story





