मनोरंजन

खेसारी लाल ने अंतरा सिंह की 'सवा लाख के साड़ी' पर डाला रंग...देखें जबरदस्त Video

Subhi
29 March 2021 3:23 AM GMT
खेसारी लाल ने अंतरा सिंह की सवा लाख के साड़ी पर डाला रंग...देखें जबरदस्त Video
x
रंगों का त्योहार होली कल यानी 29 मार्च 2021 को पूरे देश में मनाया जाना है।

रंगों का त्योहार होली कल यानी 29 मार्च 2021 को पूरे देश में मनाया जाना है। इस त्योहार पर होली के सैकड़ों गाने धूम मचा रहे हैं। होली का सेलिब्रेशन शुरू हो चुका है। इसी बीच खेसारी लाल यादव के होली सॉन्ग 'सवा लाख के साड़ी' ने हर किसी को झूमने पर मजबूर कर दिया है।

खेसारी लाल के नए होली सॉन्ग 'सवा लाख के साड़ी में भोजपुरी जगत की जानी मानी सिंगर अंतरा सिंह प्रियंका नजर आ रही हैं। इस गाने को दोनों ने मिलकर गाया है, साथ ही इसके वीडियो को भी दोनों पर ही फिल्माया गया है। खेसारी लाल अंतरा सिंह की सवा लाख के साड़ी पर रंग फेंक उन्हें होली के रंग में सराबोर कर देते हैं। फैंस के बीच गाना जबरदस्त पॉपुलर हो रहा है।


Next Story