मनोरंजन

खेसारी लाल ने पिलाया काजल राघवानी को इश्क का जाम, देखें वायरल VIDEO

Shubhra Nandy
2 May 2021 8:29 AM IST
खेसारी लाल ने पिलाया काजल राघवानी को इश्क का जाम, देखें वायरल VIDEO
x
भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव और काजल राघवानी की ऑनस्क्रीन कैमेस्ट्री अक्सर ही फैंस का दिल चुरा लेने में कामयाब हो जाती है।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क| भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव और काजल राघवानी की ऑनस्क्रीन कैमेस्ट्री अक्सर ही फैंस का दिल चुरा लेने में कामयाब हो जाती है। यही वजह है कि दोनों की साथ की सभी फिल्में और गाने हिट साबित होते हैं। इस बीच यूट्यूब पर खेसारी और काजल राघवानी का एक गाना 'ई का हमके पियावले रे' जबरदस्त धमाल मचा रहा है

खेसारी लाल यादव और काजल राघवानी का भोजपुरी गाना 'ई का हमके पियावले रे' का वीडियो यूट्यूब पर खूब देखा और पसंद किया जा रहा है। इस गाने को अबतक लाखों बार देखा जा चुका है।

इस गाने को खेसारी लाल यादव और खुशबू जैन ने मिलकर गाया है। इसके लिरिक्स प्यारे लाल यादव ने लिखे हैं और म्यूजिक रजनीश ने दिया है।खेसारी लाल ने कई भोजपुरी के हीट गाने दिए हैं। जो फैंस की जुबां पर रहते हैं। इसी बीच खेसारी और अक्षरा का ये गाना यूट्यूब पर जबरदस्त धमाल मचा रहा है। साथ ही फैंस भी इसे देखकर दीवाने हुए जा रहे हैं।
बात करें काजल राघवानी की तो उनका भोजपुरी इंडस्ट्री में एक अलग ही जलवा है जो फिल्मों के जरिए खूब नजर आता है। काजल राघवानी बेहतरीन एक्ट्रेस हैं। इस वीडियो में भी काजल राघवानी का हॉट लुक देखने को मिल रहा है। वायरल हो रहे भोजपुरी गाने में काजल राघवानी, खेसारी लाल के साथ जबरदस्त रोमांस करती नजर आ रही हैं। गाने में काजल राघवानी का बोल्ड अवतार लोगों को बेहद पसंद आ रहा है। गाने में काजल को जबरदस्त डांस करते हुए देखा जा सकता है।


Next Story