मनोरंजन

भरी महफिल में इस एक्ट्रेस के साथ खेसारी लाल ने की ताबतोड़ रोमांस, लौट आई ताऊ की जवानी

Rani Sahu
30 Jun 2022 4:53 PM GMT
भरी महफिल में इस एक्ट्रेस के साथ खेसारी लाल ने की ताबतोड़ रोमांस, लौट आई ताऊ की जवानी
x
भोजपुरी के जाने-माने गायक और एक्टर खेसारी लाल यादव ( Khesari Lal Yadav ) के गाने लोगों को खूब पसंद आते हैं

Bhojpuri Romantic Song : भोजपुरी के जाने-माने गायक और एक्टर खेसारी लाल यादव ( Khesari Lal Yadav ) के गाने लोगों को खूब पसंद आते हैं। खेसारी लाल यादव हमेशा अपने गाने को लेकर लाइमलाइट में रहते हैं। अब एक बार फिर से उनका एक गाना सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। खेसारी लाल यादव का गाना 'हंगामा पूरा हॉल में होई' सोशल मीडिया पर तहलका मचा रहा है। इस गाने में खेसारी लाल यादव का जबरदस्त रोमांटिक डांस है, जिसे लोग खूब पसंद कर रहे हैं।

इस गाने को म्यूजिक इंदु सोनाली ने दिया है। इस गाने को खुद खेसारी ने गाया है और उनके साथ भोजपुरी इंडस्ट्री के मशहूर सिंगर इंदु सोनाली ने उनका साथ दिया हैं। गाने में एक्ट्रेस की रोमांटिक केमिस्ट्री देख लोग दीवाने हो रहे हैं। इस वीडियो में खेसारी लाल यादव ने माइकल जैक्सन के स्टेप भी करते नजर आए हैं। इस गाने को लोगों ने काफी पसंद किया है।
गाने को लाइक के साथ शेयर किया गया है। गाने को अब तक 80 मिलियन से ज्यादा लोगों ने सुना है।वहीं दो लाख से ज्यादा लाइक आ चुकी है। फैंस ने जमकर कमैंट्स की बरसात कर दी है। गाना काफी वायरल हुआ है।


Rani Sahu

Rani Sahu

    Next Story