मनोरंजन

खेसारी लाल ने ऐसे दी 15 अगस्त की बधाई, कहा..

Rani Sahu
15 Aug 2022 12:26 PM IST
खेसारी लाल ने ऐसे दी 15 अगस्त की बधाई, कहा..
x
पूरा देश आज बड़े हर्ष के साथ आजादी का जश्न मना रहा है
पूरा देश आज बड़े हर्ष के साथ आजादी का जश्न मना रहा है. देश को आजाद हुए 75 साल पूरे हो गए. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लाल किले की प्राचीर से ध्वजारोहण करके इस जश्न की शुरुआत की. स्वतंत्रता दिवस पर लोग सोशल मीडिया के जरिए इस खास दिन की बधाई दे रहे हैं. ऐसे में भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के सितारे भी आजादी के इस जश्न में शामिल होने से पीछे कैसे रह सकते हैं. भोजपुरी के सुपरस्टार सिंगर और एक्टर खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) ने अपने फैंस को 15 अगस्त की शुभकामनाएं दी है.
खेसारी लाल ने शेयर किया पोस्ट
खेसारी लाल यादव ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर करके स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी है. खेसारी लाल ने पोस्ट शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा कि ''आप सभी को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। जय हिंद!'' लोग इस पोस्ट पर जमकर लाइक और कमेंट कर रहे हैं और खेसारी को स्वतंत्रता दिवस शुभकामनाएं दे रहे हैं. बता दें कि भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) अपने गानों और फिल्मों को लेकर हमेशा सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं. फैंस उनके गानों और फिल्मों का बेसब्री से इन्तजार करते रहते हैं.
कई प्रोजेक्ट्स पर कर रहे हैं काम
वहीं, खेसारी के वर्क फ्रंट की बात करें तो जल्द ही खेसारी लाल यादव और लोकप्रिय हरियाणवी डांसर सपना चौधरी (Sapna Choudhary) एक साथ एक गाने में नजर आने वाले हैं. हाल ही में खेसारी ने गाने के पोस्टर शेयर करते हुए बताया था कि दोनों पहली बार एक प्रोजेक्ट में साथ नजर आने वाले हैं. दोनों पहली बार मटक मटक गाने में साथ नजर आने वाले हैं. खेसारी लाल यादव म्यूजिक वीडियो बनाने के अलावा इन दिनों कई फिल्म प्रोजेक्ट्स पर काम कर रहे हैं. खेसारी लाल की आने वाली फिल्मों में दुल्हनिया लंदन से लेंगे ,बापजी काजल राघवानी के साथ और बोल राधा बोल, संघर्ष 2 मेघाश्री के साथ शामिल है.
Next Story