मनोरंजन

Valentines Week पर खेसारी लाल और अक्षरा सिंह का फैंस को शानदार तोहफा, जारी किया इस धमाकेदार गाने का Bhojpuri Version

Gulabi
8 Feb 2022 3:21 PM GMT
Valentines Week पर खेसारी लाल और अक्षरा सिंह का फैंस को शानदार तोहफा, जारी किया इस धमाकेदार गाने का Bhojpuri Version
x
Valentines Week पर खेसारी लाल और अक्षरा सिंह का फैंस को शानदार तोहफा

मुंबई। भोजपुरी सिनेमा के दो बड़े चेहरे खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) और अक्षरा सिंह (Akshara Singh) ने मिलकर अपने फैंस को एक शानदार तोहफा दिया है। पिछली बार उन्हें बादशाह के फेमस सॉन्ग पानी पानी के भोजपुरी वर्जन में देखा गया था। अब एक बार फिर से जोड़ी ने धमाकेदार गाने को भजोपुरी स्वरूप दिया है। इस गाने का नाम है 'ड्रीम में एंट्री' (Dream Mein Entry Bhojpuri Version Out)ये जोड़ी भोजपुरी सिनेमा की सुपरहिट जोड़ियों में शुमार है, जिन्हें पर्दे पर एक साथ देखने के लिए फैंस बेताब रहते हैं। ऐसे में दोनों के इस धमाकेदार सॉन्ग को रिलीज होने के साथ ही जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है, जिसे लेकर फैंस के बीच गजब का उत्साह देखने को मिल रहा है।


इस गाने को सारेगामा हम भोजपुरी के यूट्यूब चैनल पर जारी किया गया है। अक्षरा सिंह और खेसारी लाल यादव ने मिलकर गाने को आवाज दी है। बोल अजीत मंडल के हैं और म्यूजिक शुभम राज ने दिया है।


Next Story