मनोरंजन
खेसारी लाल-अक्षरा सिंह का जबरदस्त ROMANTIC VIDEO, जिसे देख फैंस हुए क्रेजी...
Shubhra Nandy
17 Dec 2020 12:13 PM IST

x
भोजपुरी फिल्मों के साथ-साथ इस इंडस्ट्री से जुड़े स्टार्स की की फैन फॉलोइंग भी तेजी से बढ़ रही है
जनता से रिश्ता वेबडेस्क| भोजपुरी (Bhojpuri) फिल्मों के साथ-साथ इस इंडस्ट्री से जुड़े स्टार्स की की फैन फॉलोइंग भी तेजी से बढ़ रही है. इसके साथ ही भोजपुरी सितारों का भी स्टारडम बढ़ रहा है. यही कारण है कि आए दिन कोई न कोई भोजपुरी गाना सोशल मीडिया पर ट्रेंड करता हुआ नजर आ जाता है. बात करें खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) की तो आए दिन कभी अपनी फिल्मों तो कभी अपने गानों की वजह से सुर्खियों में बने रहते हैं. खेसारी के कई वीडियो वायरल होते रहते हैं. वहीं इन दिनों यूट्यूब पर खेसारी और भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह (Akshara Singh) का एक धमाकेदार वीडियो ट्रेंड कर रहा है.
ये गाना खेसारी की धमाकेदार एक्शन और रोमैंटिक ड्रामा फिल्म 'साथिया' का है. 'टन टन करे' नाम का ये गाना काफी पुराना है लेकिन हाल ही में यूट्यूब पर ट्रेंड कर रहा है. इस गाने को खेसारी ने भोजपुरी सिंगर कल्पना के साथ मिलकर गाया है. गाने में दोनों भोजपुरी सुपरस्टार्स हॉट रोमांस करते दिखाई दे रहे हैं. इस बोल्ड भोजपुरी वीडियो को अब तक लाखओं लोग देख चुके हैं. यहां देखें ये जबरदस्त भोजपुरी गाना-
इस गाने में सबसे खास बात है अक्षरा और खेसारी का डांस और रोमांस. गाने अक्षरा इस सूट में बेहद खूबसूरत लग रही हैं तो वहीं खेसारी भी कुछ कम नहीं लग रहे. खेसारी लाल यादव की फिल्म 'साथिया' को भी लोगों ने खूब पसंद किया था. उनकी ये भोजपुरी फिल्म सुपरहिट साबित हुई थी. खेसारी के एक्शन से लेकर रोमांटिक सीन तक इस फिल्म में सबकुछ हिट हुआ था.
Next Story





