मनोरंजन

खेसारी और काजल का गाना 'कूलर कुर्ती में' ने यूट्यूब पर मचाया धमाल, देखें वीडियो

Rani Sahu
28 Jun 2022 5:20 PM GMT
खेसारी और काजल का गाना कूलर कुर्ती में ने यूट्यूब पर मचाया धमाल, देखें वीडियो
x
भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) और काजल राघवानी (Kajal Raghwani) की जोड़ी भोजपुरी दर्शकों द्वारा खूब पसंद की जाती है

Coolar Kurti Me Laga La Bhojpuri Song: भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) और काजल राघवानी (Kajal Raghwani) की जोड़ी भोजपुरी दर्शकों द्वारा खूब पसंद की जाती है। इस जोड़ी के सभी गानों को लोगों द्वारा खूब पसंद किया जाता है। दोनों के वीडियो रिलीज के साथ हीं वायरल हो जाते है। इसी कड़ी में खेसारी लाल यादव और काजल राघवानी का एक भोजपुरी गाना 'कूलर कुर्ती में' (Coolar Kurti Me Laga La) यूट्यूब पर धमाल मचा रहा है।

जहां एक तरफ प्रचंड गर्मी ने लोगों का जीना बेहाल कर रखा है, वहीं गर्मी के इस मौसम में खेसारी के इस गाने को देख फैंस को झूमने पर मजबूर हो गए हैं। लोग इस गाने को बार – बार देख रहे हैं। इस गाने 30 करोड़ यानी 300 मिलियन से ज्यादा लोग देख चुके हैं।
यह वीडियो नया तो नहीं है, लेकिन इसे इस समय यूट्यूब पर बार – बार सर्च किया जा रहा है। इस गाने को खेसारी लाल यादव (Khesari Bhojpuri Song) और काजल राघवानी (Kajal Raghwani) पर फिल्माया गया है। इस गाने को श्याम देहाती (Shyam Dehati) ने लिखा था, जबकि संगीत रजनीश मिश्रा (Rajnish Mishra) ने दिया है। इस गाने को खेसारी लाल और प्रियंका सिंह ने गाया है।


Rani Sahu

Rani Sahu

    Next Story