मनोरंजन

खटिया पर लेटकर रोमांस करते दिखे खेसारी-आम्रपाली, लोग टुकुर-टुकुर देखते …

Rani Sahu
12 Jun 2022 10:08 AM GMT
खटिया पर लेटकर रोमांस करते दिखे खेसारी-आम्रपाली, लोग टुकुर-टुकुर देखते …
x
भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) जितने अच्छे एक्टर हैं

Bhojpuri Hot Video: भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) जितने अच्छे एक्टर हैं, उतने ही अच्छे सिंगर भी हैं। खेसारी लाल के गानों को सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जाता है। खेसारी लाल यादव अपनी काबिलियत के दम पर आज इस मुकाम पर पहुंचे हैं। खेसारी के फैंस की संख्या करोड़ों में है। यह कहना गलत नहीं होगा कि वह भोजपुरी दर्शकों के दिलों पर राज करते हैं। खेसारी लाल यादव भोजपुरी इंडस्ट्री को अब तक कई सुपरहिट फिल्में दे चुके हैं। खेसारी लाल यादव के हरेक गाना लोगों के सिर चढ़कर बोलता है। खेसारी के गाने भारत में नहीं बल्कि विदेशों में भी पसंद किये जाते हैं।

खेसारी लाल यादव ने कई एक्ट्रेस के साथ काम किया है। ऐसे में खेसारी लाल यादव ने आम्रपाली दुबे (Amrapali Dubey) के साथ भी कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया है और इनकी जोड़ी का एक गाना इस समय सोशल मीडिया पर खूब धमाल मचा रहा है। खेसारी लाल और आम्रपाली दुबे की भोजपुरी फिल्म 'दुल्हिन गंगा पार के' का गाना 'मरद अभी बच्चा बा' (Marad Abhi Baccha Ba) यूट्यूब पर ट्रेंड कर रहा है।
इस वीडियो में खेसारी और आम्रपाली की केमिस्ट्री लोगों को खूब पसंद आ रही है। इस सुपरहिट गाने को अब तक 242,083,526 से ज्यादा बार देखा जा चुका है। खेसारी के इस गाने को यशी फिलम्स के यू-ट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। इस गाने को खेसारी लाल और प्रियंका सिंह ने मिलकर गाया है। जबकि इसके बोल पवन पांडे के हैं और संगीत मधुकर आनंद ने दिए हैं। एक्ट्रेस अपनी हॉटनेस और बोल्ड डांस मूव्स से लोगों के पसीने छुड़ा रहीं हैं। इस गाने को खेसारी लाल यादव और आम्रपाली दुबे पर फिल्माया गया है।


Rani Sahu

Rani Sahu

    Next Story